फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The accused of firing incident in Maha Yagya is out of police custody

Kurukshetra News: महायज्ञ में गोलीकांड का आरोपी पुलिस पकड़ से दूर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Mar 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
The accused of firing incident in Maha Yagya is out of police custody
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। केशव पार्क में महायज्ञ के दौरान शनिवार को विवाद के बीच गोलीकांड को अंजाम देने वाले आरोपी का पुलिस दूसरे दिन रविवार को भी सुराग नहीं लगा पाई। हालांकि दावा किया जा रहा है कि आरोपी को जल्द काबू कर लिया जाएगा, जिसके लिए सीआईए सहित तीन टीमें तलाश में लगी हैं।
वहीं पीड़ित पक्ष के समर्थन में अब ब्राह्मण सभा भी उतर आई है। रविवार को सन्निहित सरोवर स्थित ब्राह्मण सभा धर्मशाला एवं छात्रावास में बैठक कर न केवल इस घटनाक्रम की कड़ी निंदा की बल्कि पुलिस प्रशासन को 24 घंटे का अल्टीमेटम भी दे दिया है। गोली लगने से घायल हुए आशीष तिवारी को परिजनों ने लखनऊ के लिए रेफर करवा लिया जबकि दूसरा घायल प्रिंस शुक्ला रविवार देर रात तक यहीं उपचाराधीन रहे।
विज्ञापन

उधर धर्मशाला में बैठक में हरियाणा ब्राह्मण सभा के प्रधान प्रधान पवन शर्मा पहलवान व ब्राह्मण धर्मशाला के प्रधान श्यामलाल व अशोक शर्मा सहित ब्राह्मण समाज के अन्य प्रतिनिधि भी हुए शामिल हुए। वहीं पत्रकारों से बातचीत में ब्राह्मण नेताओं ने स्पष्ट किया कि इस तरह का अपमान सहन नहीं किया जा सकता। ब्राह्मण नेताओं ने 24 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि पीड़ित को न्याय नहीं मिलता तो वो पूरे समाज के साथ सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि घायलों के इलाज का खर्च आयोजक या सरकार वहन करें, महायज्ञ के आयोजक महंत हरिओम घायलों के पास जाकर कुशलक्षेम जाने व उनके साथ चर्चा करें। गोली चलाने के आरोपी को जल्द पकड़ा जाए।

प्रेसवार्ता के दौरान श्याम लाल शर्मा, सुरेंद्र बारना, दिनेश हथिरा, बलबीर शर्मा, शिव शंकर शर्मा, अश्वनी शर्मा, विशाल मोदगिल, डिंपल शर्मा, उज्ज्वल शर्मा, गिरिधर शर्मा, एडवोकेट गौरव शर्मा, बंटी राजपूत आदि भी मौजूद रहे। गोली से घायल आशीष का भाई देवी प्रसाद ने की न्याय की मांग : गोली लगने से घायल हुए आशीष तिवारी के भाई देवी प्रसाद भी कुरुक्षेत्र पहुंचे, जहां उन्होंने इस घटना पर गहरा रोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अब तक आरोपी को पकड़ा नहीं जा सका है। ऐसे में उन्हें सही न्याय मिलेगा, कैसे उम्मीद की जा सकती है। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र के पावन धरा पर बुलाकर ब्राह्मणों पर इस तरह की कार्रवाई करना बेहद निंदनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed