फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Ten officers will be under the supervision of paddy procurement

दस अधिकारियों की देखरेख में होगी धान की खरीद

Thu, 17 Sep 2015 12:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कुरुक्षेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला कुरुक्षेत्र Updated Thu, 17 Sep 2015 12:54 AM IST
विज्ञापन
उपायुक्त सीजी रजीनिकांतन ने चेतावनी दी कि धान खरीद कार्य में जो भी व्यक्ति, अधिकारी या कर्मचारी भ्रष्टाचार करते हुए मिला, उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


निर्देश दिए कि धान की खरीद के दौरान अधिकारी दफ्तर या मंडियों में ही व्यापारियों से  बात करेंगे। किसी अधिकारी ने यदि अपने निवास पर व्यापारियों से संपर्क किया, तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। प्रशासन खरीद कार्य के दौरान सभी अधिकारियों के मोबाइल नंबर टैक करेगा।
विज्ञापन


अच्छी गुणवत्ता का धान खरीदकर सरकार को घटिया चावल सप्लाई करने और अच्छे चावल की कालाबाजारी करने वाले के खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

डीसी रजीनिकांतन बुधवार को लघु सचिवालय में इस सीजन में धान की खरीद कार्यों के प्रबंधों को लेकर अधिकारियों, राइस मिलर और आढ़तियों के साथ बैठक कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार धान की खरीद एक अक्तूबर से शुरू करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए कुरुक्षेत्र जिले में 18 मंडियां बनाई गई हैं और यहां पर 10 नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। सभी नोडल अधिकारी मंडियों का दौरा करेंगे। सचिव मार्केट कमेटी से मिलकर बुनियादी सुविधाओं की व्यवस्था करेंगे।
राइस मिलर एसोसिएशन की तरफ से अमन गुप्ता द्वारा ठेकेदारों के उठान  कार्य, सेल टैक्स, ऑडिट ऑब्जेक्शन, यूएसआर, शोर्टेज, यूनिफार्म पोलिसी,  ट्रेडिंग के दौरान वैट और आर्बिट्रेटर आदि के संबंध में समस्याएं रखीं।

इस पर उपायुक्त ने कहा कि राइस मिलर की तमाम समस्याओं का समय रहते किया जाएगा। सुझावों को आगामी कार्रवाई के लिए सरकार के पास भेजा जाएगा। इसके अलावा राइस मिलर्स रोजाना समस्याओं के समाधान करने के लिए डीएफएससी से संपर्क करें।

डीसी ने कहा कि भ्रष्टाचार रोकने के लिए अधिकारी लगातार गोदामों और राइस शैलरज को चेक करेंगे। इस मामले में लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। बैठक का संचालन डीएफएससी डॉ. घनश्याम ने किया।

फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारित किया
सरकार ने वर्ष 2015-16 के सीजन के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारित कर दिया है। पैडी फसल के लिए कॉमन किस्म के धान का मूल्य 1410 रुपये प्रति क्विंटल, ग्रेड ए किस्म का मूल्य 1450 रुपये, जवाहर हाईब्रिड का मूल्य 1570 रुपये प्रति क्विंटल, जवाहर मालधांधी किस्म का मूल्य 1590, बाजरे का 1275 रुपये प्रति क्विंटल मूल्य निर्धारित किया गया है।

 
मोबाइल पर उपलब्ध रहेंगे खरीद एजेंसी के अधिकारी
डीएफएससी  डा. घनश्याम ने कहा कि धान की खरीद कार्य के दौरान सभी अधिकारियों के  मोबाइल 24 घंटे खुले रहेंगे। कोई भी व्यापारी, आढ़ती और मिलर मोबाइल नंबर  पर 24 घंटे सम्पर्क करके अपनी बात रख
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed