फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   temprature crossed 44 degrees, hot winds increased the problem

पारा 44 डिग्री पार, गर्म हवाओं ने बढ़ाई परेशानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
temprature crossed 44 degrees, hot winds increased the problem
जिले में बुधवार को पारा 44 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं दिनभर चली गर्म हवाओं ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी। पिछले तीन साल के मुकाबले इस बार जून माह के पहले आठ दिन सबसे ज्यादा गर्म रहे हैं। अकेले आठ जून की बात करें तो 2019 में इस का अधिकतम तापमान 43 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इसी प्रकार 2020 में 34/23 डिग्री, 2021 में 42/30 रहा था, जबकि इस बार यह 44/29 डिग्री दर्ज किया गया। जोकि अब तक का सबसे ज्यादा है। बढ़ रहे पारे से लोगों के साथ पशु-पक्षी भी राहत के लिए बैचेन हैं।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह 10 बजे ही लू चलने के कारण ज्यादातर लोग अपने-अपने घरों में दुबके रहे, वहीं जिन्हें कामकाज के लिए घर से बाहर निकलना पड़ा उन्होंने लू से बचने के लिए पुख्ता प्रबंध किए हुए थे। फिजीशियन डॉ. आशीष अनेजा के अनुसार तेज गर्म हवाओं के चलने से शरीर में पानी की कमी होने का अंदेशा बना रहता है। व्यक्ति के डिहाइड्रेशन में आने से पेट की बीमारियां सबसे अधिक होती हैं। इसके साथ ही पानी की कमी से आंखों की बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है। खाली पेट रहने से भी लू का असर ज्यादा होता है। ऐसे में चिकित्सक बार-बार पानी पीने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed