{"_id":"68604debf499df3f3300de95","slug":"temporary-market-set-up-again-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-137930-2025-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: फिर सज गया अस्थाई बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: फिर सज गया अस्थाई बाजार
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सेक्टर 13 मेंं जहां गत दिवस चलाया था अतिक्रमण हटाओ अभियान, वहीं लगी दुकानें। सं
कुरुक्षेत्र। नगर परिषद द्वारा चलाए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान के अगले ही दिन शनिवार को फिर से अस्थाई बाजार सज गया। दुकानदारों को न चालान और न ही सामान जब्त करने का डर है। जहां कई दुकानें अभियान खत्म होेने के दो घंटे बाद ही लगा ली गई तो वहीं शनिवार सुबह से ही पूरा बाजार पहले की तर्ज पर ही सज गया। ऐसे में नप अभियान बेअसर ही साबित हुआ है। दुकानदारों का भी मानना है कि ऐसी कार्रवाई तो सामान्य बात है।
पूरा शहर अतिक्रमण की जद में है, जिसके चलते लोगों को निकलना तक दुभर हो जाता है। ऐसे में नगर परिषद के पास शिकायतों का अंबार लग रहा है तो हर बार प्रशासनिक बैठकों में भी ये मुद्दे उठते रहे हैं। नगर प्रशासन ने इससे निजात दिलाने के लिए शुक्रवार को पुलिस बल के साथ सेक्टर 13 व मोहन नगर चौक बाजार में अभियान चलाया था। इस दौरान जहां अस्थाई दुकानें हटाई गई तो वहीं पक्की मार्केट में बरामदों में रखा सामान भी हटवाया था। इस दौरान 20 दुकानदारों के 10 हजार रुपये के चालान भी किए थे। कईं दुकानों से सामान भी जब्त किया था तो इसके साथ ही दोबारा अतिक्रमण न करने के प्रति चेतावनी भी दी थी। इसके बावजूद नगर परिषद के इस अभियान का कोई असर नहीं दिखाई दिया।
उधर नगर परिषद ईओ राजेश कुमार का कहना है कि दोबारा से अभियान चलाया जाएगा, जो निरंतर जारी रखा जाएगा। बार-बार अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की करवाई जाएगी।