फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   temple, face book, kurushetra

फेेसबुक पर श्रीदेवीकूप भद्रकाली पर एक लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
temple, face book, kurushetra
श्रीदेवी कूप मां भद्रकाली मंदिर में पूजा अर्चना करते पीठाध्यक्ष सतपाल शर्मा - फोटो : Kurukshetra
कोरोना वायरस के चलते हरियाणा का एकमात्र शक्तिपीठ श्रीदेवीकूप भद्रकाली के कपाट बंद रहे लेकिन मंदिर में मां भद्रकाली की पूजा अर्चना ब्राह्मणों ने संपन्न की। श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य के लिए श्री दुर्गा सप्तशती का मूल पाठ हवन यज्ञ निरंतर चलता रहा।
विज्ञापन

पीठाध्यक्ष पंडित सतपाल शर्मा ने ज्योति प्रज्वलित करके परंपरा के अनुसार पूजा की गई तथा कलश से मंदिर की परिक्रमा करके भद्रकाली के दरबार में स्थापित किया गया। तत्पश्चात मां को भेंट स्वरूप नारियल की बलि दी गई तथा पूरे विधि विधान से मंत्र उच्चारण करके 52 ज्योतियां प्रकाशित की। इस दौरान 52 परिवारों ने वीडियो कॉलिंग के माध्यम से उनको पूजा अर्चना करवाई गई। पीठाध्यक्ष सतपाल शर्मा ने बताया कि कोरोना वायरस की महामारी से संपूर्ण विश्व की रक्षा करने के लिए जागरण आयोजित किया गया जिसमें विमला देवी द्वारा गुणगान किया गया। प्रात: मंगला आरती के साथ मां को हलवा चने पूरी का भोग लगाकर जागरण को संपन्न किया गया।
विज्ञापन

फेसबुक पर किया गया लाइव
पीठाध्यक्ष सतपाल शर्मा ने बताया कि पहली बार मंदिर के कपाट नवरात्रों के अवसर पर भक्तों के लिए पूरी तरह बंद रहे लेकिन मंदिर द्वारा भक्तों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए मंदिर प्रबंधन की ओर से हर दिन फेसबुक पर प्रात: मंगला आरती व संध्या कालीन आरती से मां भद्रकाली के दर्शन करवाए गये। मंदिर में हवन यज्ञ जागरण ज्योतियों के दर्शन भी फेसबुक के माध्यम से घर पर बैठकर ही सभी श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। करीब एक लाख बीस हजार श्रद्धालु ने फेसबुक पर लाइव मां भद्रकाली के दर्शन किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed