फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Temperature dropped due to cold wave, people got relief due to sunshine

Kurukshetra News: शीतलहर से गिरा तापमान, धूप खिलने से लोगों को मिली राहत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Feb 2024 04:28 AM IST
विज्ञापन
Temperature dropped due to cold wave, people got relief due to sunshine
कुरुक्षेत्र। धूप ​खिलने पर धूप का आनंद लेते लोग। संवाद
कुरुक्षेत्र। पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी के चलते शीतलहर का असर जारी है, जिसके चलते अभी भी मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। अल सुबह के समय तापमान में कमी के चलते कंपकंपी ठंड का असर बना हुआ है। हालांकि सुबह से ही धूप खिलने पर तापमान में बढ़ोतरी के चलते लोगों को दिन में ठंड से राहत भी मिल रही है। दिनभर तेज धूल भरी हवा के चलते सड़कों पर राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


वहीं धूप खिलने से दोपहर के समय लोग धूप का आनंद लेने के लिए घरों की छतों और पार्कों में दिखाई दिए। साथ ही धूप खिलने पर पवित्र ब्रह्मसरोवर पर भी पर्यटक घूमते नजर आते हैं। वहीं मौसम में इस बदलाव के बाद बच्चों में खांसी और जुकाम और बुखार के मामले भी बढ़ रहे हैं। वीरवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस रहेगा।
विज्ञापन




मौसम बदलाव का असर बच्चों पर भी : डॉ. सतपाल बत्तरा
बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सतपाल बत्तरा का कहना है कि बारिश के बाद मौसम में बदलाव होने के चलते छोटे बच्चों में खांसी, जुकाम और बुखार के मामले बढ़े हैं। मौसम में बदलाव के चलते 60 प्रतिशत केस खांसी, जुकाम और बुखार के ही आ रहे हैं। सर्दी के इस मौसम में लापरवाही घातक हो सकती है। बच्चों को ठंड लगने पर निमोनिया जैसी घातक बीमारी हो सकती है। सर्दी के मौसम में लापरवाही न करें, बच्चों को पौष्टिक आहार दें और दिन में कई बार गर्म पानी पिलाते रहे।

कुरुक्षेत्र। धूप खिलने पर धूप का आनंद लेते लोग। संवाद

कुरुक्षेत्र। धूप खिलने पर धूप का आनंद लेते लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed