फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   temparature increase in kurukshetra, kurukshetra temparature, weather change, crowd decrease market

लू के थपेड़ों ने दिनभर किया परेशान, बाजारों से रौनक गायब

Tue, 03 May 2016 12:35 AM IST
कुरुक्षेत्र ब्यूरो/ अमर उजाला
कुरुक्षेत्र ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Tue, 03 May 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
बढती लू व गर्मी के कारण आम जनजीवन अस्त-व्यस्त होने लगा है। सुबह होते ही गर्मी होने लगती है जबकि दोपहर तक गर्म हवा से जनजीवन प्रभावित होने लगता है। वातावरण में नमी की मात्रा में कमी आने से गर्मी में बढ़ौतरी हो रही है और लोग गर्मी से बचने के लिए तरह-तरह के हथकंड़े अपना रहे हैं।
विज्ञापन


शीतल जल व पेय पदार्थों की बिक्री बढ़ी
 जैसे-जैसे गर्मी बढ़ रही है वैसे-वैसे बाजार में शीतल जल व पेय पदार्थों की मांग बढ़ रही है और लोग अपनी प्यास बुझाने के लिए पेय पदार्थों का सहारा ले रहे हैं।
विज्ञापन


बिजली कटौती ने किया परेशान
भीषण गर्मी की मार को झेल रहे लोग वही बिजली की किल्लत का सामना कर रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली से आमजन की नींद गायब हो रही है। गांव में दिन मेें बिजली मात्र चार से पांच घंटे मिलने से भी लोग परेशान हैं जिससे पानी की कमी से परेशानी झेलनी पड़ रही है। रात के समय बिजली कट लगने से मच्छरों की भरमार होने लगती है। लोगों का कहना है कि गर्मी के मौसम के बावजूद स्वास्थ्य विभाग किसी भी प्रकार की दवाई का छिड़काव नहीं करवा रहा है जिससे बीमारियों के बढ़ने का डर सताता रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाजारों से ग्राहक गायब
दुकानदार परमिन्द्र भूखड़ी, प्रदीप, सुरेश, शालू, सुरेश व दीपक की मानें तो गर्मी का असर ऐसा है कि बाजार में पहले से मंदी की मार झेल रहे दुकानदार अब गर्मी से दो चार हो रहे हैं। दुकानदारों का कहना है कि यदि ऐसे ही चलता रहा तो खाने के लाले पड़ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed