फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Teenager hangs himself; family devastated.

Kurukshetra News: किशोर ने फंदा लगाकर दी जान, परिवार में कोहराम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Teenager hangs himself; family devastated.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। महादेव कॉलोनी में एक किशोर द्वारा घर में फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर लिए जाने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान 15 वर्षीय राजबीर के रूप में हुई। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है।
पुलिस अधिकारी महेश के अनुसार परिजनों ने बताया कि राजबीर घटना के समय घर पर अकेला ही था। वह करीब 15 साल से परिवार सहित कुरुक्षेत्र में रह रहा है और मूल रूप से बिहार के सहरसा का रहने वाला है। वाल पुट्टी का काम कर परिवार का गुजर बसर करता है। शुक्रवार को भी वह काम करने गया हुआ था तो पीछे उसके बेटे राजबीर की शाम के समय गली में खेलते हुए कुछ बच्चों के साथ कहासुनी हो गई थी। इसके बाद सभी अपने-अपने घर चले गए।
विज्ञापन

राजबीर की बड़ी बहन कपड़े धो रही थी तो उस समय राजबीर ठीक था लेकिन वह कुछ ही देर के लिए जब घर से बाहर निकली तो इसी दौरान राजबीर ने पंखे पर चुनरी से फंदा लगा लिया। जब कुछ देर बाद उसकी बहन घर आई तो उसने राजबीर को फंदे पर लटके हुए देखा और शोर मचाया। आसपास के लोग भी पहुंचे और राजबीर को फंदे से उतारकर अस्पताल पहुंचाया लेकिन वहां उसे मृत घोषित कर दिया।राजबीर अपने छह भाई-बहनों में तीसरे नंबर पर था। उसकी बड़ी बहन शादीशुदा है जबकि बाकी पढ़ाई कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed