फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Teenager dies of electrocution while flying a kite

Kurukshetra News: पतंग के चक्कर में करंट की चपेट में आए किशोर की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
Teenager dies of electrocution while flying a kite
कुरुक्षेत्र/इस्माईलाबाद। हाईवे पर स्थित पानी की टंकी के निकट कटी पतंग पकने के चक्कर में एक 12 वर्षीय किशोर हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आ गया, जिससे वह बुरी तरह झुलस गया और उसकी इलाज के लिए ले जाते समय मौत हो गई। बच्चे की दर्दनाक हादसे में मौत हो जाने से पूरे शहर में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन

वहीं घर में इकलौते बेटे की मौत से मातम पसर गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सैनी मोहल्ला में रहने वाले संजीव कुमार का 12 वर्षीय इकलौता बेटा कुणाल सैनी शुक्रवार को पानी की टंकी के निकट लगी कुलचे की रेहड़ी से कुलचा खा रहा था।
विज्ञापन

उसी समय एक पतंग आकर निकट से जा रही बिजली की हाईटेंशन तारों में अटक गई। उस पतंग के साथ तांबे का तार भी लटका हुआ था। जैसे ही उसने पतंग को पकड़ने के लिए हाथ डाला तो वह करंट की चपेट में आ गया। उसके पैर, पेट आदि से चिंगारियां निकली। जैसे तैसे कर लोगों ने उसे तारों से छुड़वाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तब तक वह बुरी तरह से झुलस चुका था। इसका पता चलते ही परिजन उसे लेकर एक निजी अस्पताल पहुंचे। जहां पर डॉक्टरों ने जवाब दे दिया। वे उसे अंबाला के अस्पताल में ले गए। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दोपहर बाद गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed