फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Technical information given to farmers for water conservation

Kurukshetra News: किसानों को जल संरक्षण के लिए दी तकनीकी जानकारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Technical information given to farmers for water conservation
लाडवा। सम्मेलन में हिस्सा लेते किसान। विज्ञप्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लाडवा। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा अटल भूजल योजना के तहत आज लाडवा ब्लॉक की अनाज मंडी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में ब्लॉक के किसान और भूजल सहेलियों ने भाग लिया, साथ ही कृषि विभाग और अटल भूजल योजना की टीम ने भी इसमें सक्रिय रूप से भाग लिया। उप निदेशक कृषि डाॅ. कर्मचंद ने कहा कि अटल भूजल योजना के नोडल इंचार्ज और अधीक्षण अभियंता मुनीश बब्बर, कृषि विज्ञान केंद्र की वैज्ञानिक डॉ. कविता, मृदा वैज्ञानिक डॉ. ललिता, गृह वैज्ञानिक परमजीत कौर, पूर्व चेयरमैन, ब्लॉक समिति एवं सामाजिक कार्यकर्ता ने अपने विचार साझा किए। सभी वक्ताओं ने किसानों को जल संरक्षण और भूजल बचाने के महत्व के बारे में जानकारी दी और उन्हें इस दिशा में सक्रिय रूप से कार्य करने के लिए प्रेरित किया।


उन्होंने अटल भूजल योजना के महत्व पर चर्चा करते हुए कहा कि यह योजना खासतौर पर भूजल के संरक्षण और उसकी सस्टेनेबिलिटी के लिए बनाई गई है ताकि आने वाली पीढि़यों के लिए जल संकट को रोका जा सके। इस योजना के तहत सरकार ने किसानों को जल संरक्षण के उपायों से अवगत कराया और विभिन्न जल संवर्धन तकनीकों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। इस कार्यक्रम में हरियाणा एवं भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे मेरी पानी मेरी विरासत जैसे जल संरक्षण अभियानों की जानकारी भी दी गई, जो पूरे देश में भूजल स्तर को बनाए रखने और जल के बेहतर उपयोग को बढ़ावा देने के लिए चलाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अटल भूजल योजना की सहायता से, किसानों को यह सीखने का अवसर मिला कि किस प्रकार वे अपनी खेती में जल की बचत कर सकते हैं और भूजल के अत्यधिक दोहन से बच सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed