कुरुक्षेत्र। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान में चल रहे वार्षिक टेक्निकल उत्सव में कई तरह की तकनीकी प्रतियोगिताएं आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। इन प्रतियोगिताओं में सभी टेक्निकल टीमों बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही हैं। एनआईटी के प्रवक्ता प्रो. पीसी तिवारी ने बताया कि टेक्निकल उत्सव में कई ज्ञान पूर्ण प्रतियोगिता जैसे संघ लोक सेवा आयोग, केस वन पॉइंट, प्रोडक्टाथोन का आयोजन किया गया। इसके अलावा मनोरंजक प्रतियोगिता ट्रेजर हंट एवं गेम स्टेशन का भी आयोजन आकर्षण का केंद्र बना रहा। इन प्रतियोगिताओं में दूसरे संस्थानों के विद्यार्थियों ने भी हिस्सा लिया।
तकनीकी उत्सव के दूसरे दिन हुई प्रतियोगिताओं में निर्णायक मंडल के तौर पर कई शिक्षक मौजूद रहे। इन प्रतियोगिताओं के परिणाम कार्यक्रम के अंतिम दिन 17 मार्च को घोषित किए जाएंगे। इस मौके पर प्रो. एसएम गुप्ता, डॉ. संदीप, डॉ. निधि गुप्ता, डॉ. दिलबाग पंचाल, डॉ. राजीव राठी सहित अन्य मौजूद रहे।