{"_id":"608dae9c8ebc3ec5f509e96b","slug":"teaching-leave-till-16-may-at-kurukshetra-university-kurukshetra-kurukshetra-news-knl688056146","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में 16 मई तक शिक्षण अवकाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में 16 मई तक शिक्षण अवकाश
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
कुरुक्षेत्र। कोविड-19 वैश्विक महामारी के बढ़ते प्रभाव के कारण और राज्य सरकार से प्राप्त नवीनतम दिशा-निर्देशों के अनुसार कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय 31 मई तक शिक्षण कार्य के लिए बंद रहेगा। यह जानकारी देते केयू लोक संपर्क विभाग के उपनिदेशक डॉ. दीपक राय बब्बर ने दी।
बब्बर ने बताया विश्वविद्यालय के यूटीडी/ संस्थान/संबंधित कॉलेज में 1 से 16 मई तक शिक्षण अवकाश रहेगा और शिक्षक 17 से 31 मई तक अपनी ड्यूटी, अध्यापन औरा परीक्षाओं आदि का कार्य ऑनलाइन अपने घर से करेंगे। यदि शिक्षण दिनों की संख्या किसी कारणवश 180 दिन (90 दिन प्रत्येक सेमेस्टर) से कम हो जाती है तो विभागाध्यक्ष/निदेशक/प्रिंसिपल की जिम्मेदार होगी कि वो अतिरिक्त ऑनलाईन मोड कक्षाओं के माध्यम से परिस्थितियों के अनुसार इन कक्षाओं को पूर्ण कराएंगे। बब्बर ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से सभी अध्यक्षों/निदेशकों/विभागों के प्राचार्यों/महाविद्यालयों से अनुरोध किया गया है कि वे नियमानुसार कार्यवाही करें।