फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Teachers went to the field to increase the registration of children in the new session.

Kurukshetra News: नए सत्र में बच्चों का पंजीकरण बढ़ाने के लिए शिक्षक फील्ड में उतरे

Sun, 29 Mar 2026 03:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Sun, 29 Mar 2026 03:47 AM IST
विज्ञापन
Teachers went to the field to increase the registration of children in the new session.
कुरुक्षेत्र। घर घर जाकर छात्रों को सरकारी स्कूल में दाखिले के लिए प्रेरित करते शिक्षक। स्वयं
कुरुक्षेत्र। शिक्षा विभाग की ओर से सरकारी स्कूलों में दाखिले बढ़ाने के लिए 10 अप्रैल तक विशेष नामांकन अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान शिक्षक गांवों में घर-घर जाकर अभिभावकों को सरकारी विद्यालयों में बच्चों का दाखिला कराने के लिए प्रेरित करेंगे। हालांकि पंजीकरण अभियान एक अप्रैल से शुरू होना है लेकिन इसके लिए शिक्षकों ने फील्ड में उतरकर लोगों को जागरूक करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

अभियान के तहत शिक्षकों की ओर से अभिभावकों को सरकारी स्कूलों में उपलब्ध सुविधाओं, बेहतर शिक्षा व्यवस्था और विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। साथ ही निजी विद्यालयों की अनावश्यक भारी-भरकम फीस से बचने के लिए भी अभिभावकों को जागरूक किया जा रहा है। शिक्षा विभाग के निर्देशों के अनुसार 16 मार्च से 25 मार्च के बीच कक्षा पहली से पांचवीं तक के विद्यार्थियों के अभिभावकों को स्कूलों में बैठक के लिए बुलाना अनिवार्य किया गया है। इन बैठकों में स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्यों को भी शामिल किया जाएगा और समुदाय की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा। बैठक के दौरान शिक्षकों को विद्यार्थियों के वार्षिक मूल्यांकन के आधार पर होलिस्टिक प्रोग्रेस कार्ड तैयार कर अभिभावकों के साथ साझा करना होगा। साथ ही यह सुनिश्चित किया जाएगा कि छात्र स्वयं मूल्यांकन प्रक्रिया में भाग लें। अभिभावकों को बच्चों की प्रगति समझाने के लिए कम से कम 30 मिनट का समय देने का भी सुझाव दिया गया है। संवाद
विज्ञापन

बॉक्स
अब तक 10 बच्चों का रजिस्ट्रेशन: सूबे सिंह
राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालय हथीरा के मुख्य शिक्षक सूबे सिंह सुजान का कहना है कि वे गांव में लगातार दाखिला अभियान चला रहे हैं। इस दौरान दो दिन में ही करीब 10 बच्चों के अभिभावकों ने दाखिले के लिए संपर्क किया है। उन्होंने बताया कि ग्रामवासियों को सरकार की विभिन्न शिक्षा योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
बच्चों के पंजीकरण को लेकर निर्देश किए जारी : डीईओ
डीईओ विनोद कौशिक का कहना है कि नए सत्र की शुरूआत एक अप्रैल से की जानी है, जिसके लिए सभी स्कूल मुखियाओं को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। उन्हें स्कूलों में बच्चों की संख्या बढ़ाने के लिए अभियान चलाने का कहा गया है, जिसके लिए अभिभावकों को मिलकर सरकारी स्कूलों की विशेषताएं बताई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed