{"_id":"687ea2acb62f37b0a907caa7","slug":"teachers-staged-a-sit-in-protest-against-the-education-policy-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-139235-2025-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: मारकंडा में फिर पहुंचा 12 हजार क्यूसेक पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: मारकंडा में फिर पहुंचा 12 हजार क्यूसेक पानी
विज्ञापन
शाहाबाद। इस मानसून के चलते हिमाचल के कालाअंब और नाहन के पहाड़ों में लगातार बारिश होने पर मारकंडा नदी छठी बार उफान पर है।
सोमवार शाम तक नदी का जलस्तर बढ़कर 12 हजार क्यूसिक तक पहुंच गया, जबकि सुबह यह मात्र 900 क्यूसिक था। बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन सतर्क हो गया है और नदी किनारे बसे गांवों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। गेज रीडर रविंदर के मुताबिक जलस्तर बढ़ रहा है।
कालाअंब में तैनात गेज रीडर कश्मीरा के अनुसार सुबह आठ बजे जलस्तर 19 हजार क्यूसिक था, जो पहाड़ी बारिश के कारण बढ़कर 35 हजार क्यूसिक तक पहुंच गया। वहीं मुलाना में गेज रीडर पवन ने बताया कि शाम 6 बजे तक नदी में 36 हजार क्यूसिक पानी बह रहा था।