फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Teachers and non-teaching staff have played an important role in the development of the university: Prof. Sachdeva

विवि के उत्थान में शिक्षक एवं गैर-शिक्षक कर्मियों का अहम योगदान : प्रो. सचदेवा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jul 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Teachers and non-teaching staff have played an important role in the development of the university: Prof. Sachdeva
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में सोमवार को एक शिक्षिका व सात गैर-शिक्षक कर्मचारियों के सेवानिवृत्त होने के अवसर पर विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से विदाई पार्टी का आयोजन किया गया। कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि विश्वविद्यालय के उत्थान में शिक्षक एवं गैर-शिक्षक कर्मचारियों का अहम योगदान है, जो संस्थान के उत्थान एवं विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सोमवार को कंप्यूटर साइंस एंड एप्लीकेशंस से सीनियर प्रोफेसर डॉ. शुचिता उपाध्याय, सुरक्षा विभाग से हेड सिक्योरिटी मैन रमेश कुमार, निर्माण शाखा से कारपेंटर राम मूर्ति, सेनिटेशन विभाग से स्वीपर कमलेश, बिमला देवी, ओम प्रकाश, मिठिया राम व मंगत राम सेवानिवृत हुए।
विज्ञापन

कुलपति ने विश्वविद्यालय में बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए सेवानिवृत्त शिक्षिका व गैर-शिक्षक कर्मचारियों से सुझाव लिए व उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। कुलसचिव डॉ. वीरेन्द्र पाल ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। इस मौके पर प्रो. राकेश कुमार, कुटा प्रधान प्रो. दीपक राय बब्बर, डॉ. ज्ञान चहल, लोक संपर्क विभाग की उप-निदेशक डॉ. जिम्मी शर्मा, एक्सईन पंकज शर्मा, कुंटिया महासचिव रविन्द्र तोमर, सहायक कुलसचिव अजमेर सिंह, मुनीष खुराना मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed