{"_id":"62e82f5bfd67f00b40040018","slug":"teach-traffic-rules-to-students-kurukshetra-kurukshetra-news-knl116553781","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यार्थियों को बताए यातायात के नियम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यार्थियों को बताए यातायात के नियम
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। जिला यातायात पुलिस ने गीता निकेतन आवासीय विद्यालय में सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया गया। इसके साथ-साथ उन्हें साइबर अपराध और नशा न करने के प्रति जागरूक किया। बच्चों को लाइसेंस बनवाने संबंधी जानकारी भी दी गई।
जिला यातायात पुलिस कोऑर्डिनेटर उप निरीक्षक रोशन लाल ने बताया कि यातायात नियमों का पालन करके हम खुद को सुरक्षित रखने के साथ दूसरों को भी सुरक्षित रख सकते हैं। सड़क पर चलते समय किसी प्रकार का स्टंट न करें। स्टंट करते हुए गाड़ियां बाइक चलाने से आपकी छवि खराब होगी ही साथ में जीवन के लिए भी खतरनाक साबित हो सकता है। यातायात के नियम हमारी सुविधा और सुरक्षा के लिए ही बनाए गए हैं। यदि हम सुरक्षित रखना चाहते हैं तो इन नियमों का पालन भी करना होगा।
उन्होंने कहा कि आज सड़कों पर इतनी भीड़ है कि पैदल चलना भी मुश्किल है इसलिए हम वाहन लेकर सड़क पर जाते हैं तो नियमों का पालन करना अति आवश्यक हो जाता है। कहा कि सभी अपना लाइसेंस बनवाएं और वाहन के कागजात पूरे करने के बाद ही वाहन को चलाएं। बिना लाइसेंस किसी भी प्रकार का वाहन लेकर सड़क पर न आएं।
विज्ञापन
विद्यार्थियोें को लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया बारे में विस्तार से समझाया गया। वहीं बच्चों को साइबर अपराध से बचने और शारीरिक शोषण के खिलाफ जागरूर किया गया। बच्चों को दुर्गा शक्ति एप व डायल-112 के बारे में भी बताया गया। इस मौके पर आचार्य विपिन अग्रवाल, कोऑर्डिनेटर संदीप चावला, किशोर चौहान, संजीव धीमान सहित टीचर व बच्चे मौजूद रहे।