{"_id":"65d65e1501f1818bbc099fa7","slug":"taxi-drivers-are-resorting-to-village-routes-kurukshetra-news-c-45-1-kur1002-113983-2024-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: टैक्सी चालक ले रहे गांवों के रास्तों का सहारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: टैक्सी चालक ले रहे गांवों के रास्तों का सहारा
Thu, 22 Feb 2024 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Thu, 22 Feb 2024 02:03 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। किसानों के दिल्ली कूच करने के चलते जहां पंजाब के कई रूटों पर जाने वाली कुरुक्षेत्र रोडवेज डिपो की बसें बंद है तो वहीं पंजाब को जाने के लिए यात्रियों को रेलगाड़ियों का सहारा लेना पड़ रहा है। पंजाब को जाने वाले यात्रियों की भीड़ रेलवे स्टेशन पर अल सुबह भी देखी जा सकती हैं। अल सुबह से ही यात्री रेलवे स्टेशन पर पहुंच कर रेलगाड़ियों के टिकट लेते दिखाई दे सकते हैं।
जबकि पंजाब की सीमाओं को सील किए जाने के चलते लोगों को अब पंजाब में जाने के लिए गावों के रास्तों का भी सहारा लेना पड़ रहा है। पंजाब से दिल्ली का सफर तय करने के लिए लोग गावों के रास्ते होकर दिल्ली सहित अन्य शहरों के लिए रवाना हो रहे हैं, जिसके चलते लोगों को जहां भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है तो वहीं भारी भरकम किराया भी लोगों को चुकाना पड़ रहा है।
पंजाब से आने और जाने वाले लोग अब गावों के रास्ते अपने वाहनों पर सवार होकर सफर करने पर मजबूर है, जिसके चलते कई बार जाम की समस्या का सामना भी लोगों को करना पड़ रहा है। रूटों को डायवर्ट किए जाने के चलते गांवों के रास्तों पर भी वाहनों की भरमार देखने को मिल रही है।
विज्ञापन
ड्राइवर निशान सिंह का कहना है कि वे दिल्ली के लिए टैक्सी से सवारी को लेकर जाना चाहते हैं और पंजाब के लुधियाना से गांवों के रास्ते धर्मनगरी से गुजर रहे हैं। पंजाब की सीमाएं सील होने के चलते गांव के रास्तों का सहारा लेना पड़ा, जिससे काफी परेशानियों का सामना करने पर मजबूर होना पड़ा। रूट डायवर्ट के चलते भारी परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। अब दिल्ली पहुंचने में काफी मुश्किलें होगी।