फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Tasmai Sridas of DAV School secured first position in poster making

डीएवी स्कूल की तसमई श्रीदास ने पोस्टर मेकिंग में हासिल किया प्रथम स्थान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Tasmai Sridas of DAV School secured first position in poster making
कुरुक्षेत्र। बालभवन में आयोजित कार्यक्रम में डांस की प्रस्तुति देती प्रतिभागी। - फोटो : Kurukshetra
बाल दिवस के उपलक्ष्य में पहली से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन गया। प्रतियोगिता में पोस्टर बनाने के द्वितीय समूह में डीएवी स्कूल की तसमई श्रीदास प्रथम, गुरुनानक स्कूल की काजल द्वितीय, एसडी स्कूल की एकता तृतीय व सुगनी देवी आर्य स्कूल लाडवा की आकांक्षा शर्मा को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के तृतीय समूह में डीएवी स्कूल पिहोवा का मोनल प्रथम, राजकीय स्कूल लौहारा माजरा की महक द्वितीय, गीता कन्या स्कूल की पलक तृतीय व गीता निकेतन आवासीय स्कूल के युग ने सांत्वना पुरस्कार। पोस्टर बनाने के चतुर्थ समूह में राजकीय स्कूल थाना की नैंसी प्रथम, सुगनी देवी स्कूल लाडवा की शगुन द्वितीय, ग्रीन फील्ड स्कूल की गुरलीन तृतीय व डीएवी स्कूल की निमी को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। प्रतियोगिताओं में 40 स्कूलों के लगभग 500 विद्यार्थियों ने हुनर दिखाया। वहीं करीब 150 अभिभावकों और अध्यापकों ने भी प्रतियोगिताओं की शोभा बढ़ाई।
विज्ञापन

क्ले मॉडलिंग में महाराणा प्रताप स्कूल की अलीशा प्रथम, मेजर नितिन बाली स्कूल की तनु द्वितीय, अग्रसेन स्कूल का कामांक्षी तृतीय व गीता निकेतन स्कूल की चित्रा सिंगला ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। हस्त लेखन हिंदी प्रतियोगिता के प्रथम समूह में डीएवी स्कूल की सहरसा दिवान प्रथम, विश्वास स्कूल शाहाबाद के युवराज द्वितीय, अग्रसेन स्कूल की रुबिकस आहूजा तृतीय मिलेनियम स्कूल के अकशांस सोलखे को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

द्वितीय समूह में एमएस स्कूल झांसा के दिवांश मिगलानी प्रथम, सहारा स्कूल की अक्षरा सैनी द्वितीय, सुगनी देवी स्कूल लाडवा की चाहत तृतीय, ग्रीन फील्ड स्कूल की कसक को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।

हस्त लेखन में हिमांशी और जसलीन अव्वल
हस्त लेखन अंग्रेजी के प्रथम समूह में ग्रीन फील्ड स्कूल की हिमांशी प्रथम, सुगनी देवी स्कूल की लविशा द्वितीय, बाल भवन स्कूल की लतिका तृतीय, एमसएससी झांसा की मन्नत आहूजा ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। प्रतियोगिता के द्वितीय समूह में विश्वास स्कूल शाहाबाद की जसलीन प्रथम, डीएवी स्कूल की अनुष्का शर्मा द्वितीय, सुगनी देवी स्कूल की शेफाली तृतीय व टैगोर स्कूल के नित्सय को सांत्वना पुरस्कार जीता। इस मौके पर जिला बाल कल्याण अधिकारी सरबजीत सिंह, वीर विकास, सुरभी, निशा, आरके सिंह, दयानंद, सर्बजीत कौर, स्वाति पाहवा, अनिता रानी व शशि शर्मा उपस्थित रहे।

कुरुक्षेत्र। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लेते विद्यार्थी।

कुरुक्षेत्र। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लेते विद्यार्थी।- फोटो : Kurukshetra

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed