Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   A free Ayurveda health camp was organized for students.

Kurukshetra News: छात्रों के लिए निशुल्क आयुर्वेद स्वास्थ्य शिविर लगाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
A free Ayurveda health camp was organized for students.
कुरुक्षेत्र। जिला आयुष विभाग ने शनिवार को राजकीय माध्यमिक संस्कृति मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (जीएमएसपीएस) मुर्तजापुर में निशुल्क स्वास्थ्य एवं आयुर्वेद जागरूकता शिविर लगाया। इसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को किशोरावस्था में स्वास्थ्य के प्रति सजग करना और उन्हें आयुर्वेद की जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।
विज्ञापन

शिविर में आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी महिपाल और अन्य आयुष कर्मचारियों ने विद्यालय के विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की गहन जांच की। इस परीक्षण में बच्चों के शारीरिक विकास, पोषण स्तर और सामान्य स्वास्थ्य का आकलन हुआ। जरूरतमंद विद्यार्थियों को आवश्यक स्वास्थ्य एवं आहार संबंधी परामर्श भी दिया गया। महिपाल और अन्य कर्मचारियों ने विद्यार्थियों को ऋतुचर्या, सद्वृत्त, व्यक्तिगत स्वच्छता और संतुलित आहार के बारे में समझाया। उन्होंने पारंपरिक श्रीअन्न के नियमित सेवन के महत्व पर भी विस्तार से जानकारी दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed