फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Tanvi and Sukhdeep selected as best players in the annual sports meet

Kurukshetra News: वार्षिक स्पोर्ट्स मीट में तनवी व सुखदीप सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चयनित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Nov 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Tanvi and Sukhdeep selected as best players in the annual sports meet
बाबैन। वार्षिक स्पोर्ट्स मीट में विजेताओं को सम्मानित करते चेयरमैन डॉ. दीपक देवगन। विज्ञप्ति
बाबैन। डॉ. देवगन लिटिल चैंप्स स्कूल में वार्षिक स्पोर्ट्स मीट का आयोजन किया गया। इसमें सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी सातवीं कक्षा की छात्रा तनवी व छात्र सुखदीप चुने गए। कार्यक्रम में स्कूल के चारों सदनों के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। स्पोर्ट्स मीट के दौरान वरिष्ठ वर्ग के विद्यार्थियों ने खो-खो, बैडमिंटन, कबड्डी, रस्सा-कस्सी जैसी प्रतिस्पर्धात्मक खेलों में दमखम दिखाया।
विज्ञापन

कनिष्ठ वर्ग के बच्चों ने रिंग राइडर, स्पाइडर रेस जैसे मनोरंजक और कौशल आधारित खेलों में भाग लेकर सभी का मन मोह लिया। प्रतियोगिताओं के कुल अंकों के आधार पर डेल्टा क्लब ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। विजेता खिलाड़ियों को चेयरमैन डॉ. दीपक देवगन ने मेडल और ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed