फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Tanveer, Khushboo made the best posters, Kurukshetra

तनवीर, खुशबू ने बनाए सबसे अच्छे पोस्टर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Tanveer, Khushboo made the best posters, Kurukshetra
राष्ट्रीय स्तरीय पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में शामिल पोस्टर। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। जयराम कन्या महाविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर संगीत विभाग, शारीरिक शिक्षा एवं योगा विभाग के तत्वावधान में ऑनलाइन राष्ट्रीय स्तरीय पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में तनवीर डीएवी कॉलेज चंडीगढ़ व खुशबू आर्य कॉलेज अंबाला प्रथम स्थान पर रहे।
प्रतियोगिता में सात राज्यों के बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। दिल्ली, सोनीपत, करनाल, शाहाबाद, अंबाला, चंडीगढ़, पंजाब, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड इत्यादि स्थानों से प्रतिभागियों के आकर्षक पोस्टर प्राप्त हुए। प्रतियोगिता में तनवीर डीएवी कॉलेज चंडीगढ़ व खुशबू आर्य कॉलेज अंबाला प्रथम स्थान पर रहे। मल्लिका जयराम कन्या महाविद्यालय लोहार माजरा व सोनिया नेगी कोटद्वार उत्तराखंड दूसरे स्थान पर रहीं। हिमानी चौधरी राजकीय कॉलेज चौधरी चरण सिंह व तनुजा कोटद्वार उत्तराखंड तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सुदेश रावल ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से पता चलता है कि आज का युवा वर्ग योग के महत्व को बखूबी जानता और पहचानता है। सात राज्यों से जो पोस्टर प्राप्त हुए हैं वह सब उच्चस्तरीय है और प्रतिभागियों के मनोभावों को दर्शाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed