फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Tanker driver arrested with sawdust

Kurukshetra News: चूरापोस्त के साथ टैंकर चालक गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2024 06:21 AM IST
विज्ञापन
Tanker driver arrested with sawdust
कुरुक्षेत्र। एंटी नारकोटिक्स सेल ने एक टैंकर चालक को 10 किलाे चूरापोस्त के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी जसपाल सिंह उर्फ लाडी निवासी पंधेर कलां जिला अमृतसर अपने तेल के टैंकर में दिल्ली से चूरापोस्त लेकर अंबाला जा रहा था। दरअसल, एएनसी की टीम पिपली के पास गश्त कर रही थी तभी टीम को गुप्त सूचना मिली कि जसपाल सिंह ड्राइवरी करता है। वह टैंकर में पंजाब से तेल भरकर दिल्ली व राजस्थान जाता है। वापस आते समय टैंकर में चूरापोस्त लेकर आता है। आज भी जसपाल सिंह टैंकर में चूरापोस्त लेकर दिल्ली से अंबाला की तरफ जाएगा। टीम ने जीटी रोड पर चिड़ियाघर के पास नाकाबंदी करके निगरानी शुरू कर दी। कुछ देर बाद टीम ने एक टैंकर को रुकवाकर चालक से पूछताछ के बाद उसकी तलाशी ली।
विज्ञापन

बातचीत में एएनसी प्रभारी सुरेंद्र पाल ने बताया कि आरोपी जसपाल सिंह के कब्जे से करीब 10 किलो चूरापोस्त बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ थाना सदर थानेसर में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed