{"_id":"62e98688ee14ea63f1650c93","slug":"talent-shown-in-interstate-music-competition-kurukshetra-kurukshetra-news-knl116661755","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरराज्यीय संगीत प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतरराज्यीय संगीत प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन
कलाकृति भवन में अंतर राज्यीय संगीत प्रतियोगिता में प्रस्तुति देते विद्यार्थी। संवाद
- फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। सतयुग दर्शन संगीत कला केंद्र की ओर से मंगलवार को पांचवीं अंतरराज्यीय संगीत प्रतियोगिता का आयोजन कला कीर्ति भवन में किया गया। समूह गान व सामूहिक नृत्य मुकाबले में जिला कुरुक्षेत्र और कैथल के स्कूलों ने हिस्सा लिया। सामूहिक नृत्य में सहारा कंप्रिहेंसिव स्कूल कुरुक्षेत्र व समूह गान में द माइलस्टोन स्कूल कैथल प्रथम रहा।
मुख्य अतिथि थानेसर के विधायक सुभाष सुधा, विशिष्ट अतिथि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के म्यूजिक एंड डांस विभाग की चेयरपर्सन प्रो. शुचिस्मिता शर्मा, केडीबी सदस्य सौरभ चौधरी व सीएम एमिनेंट पर्सन प्रदीप झांब ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अतिथियों का सतयुग दर्शन चेरिटेबल डिस्पेंसरी एवं कला केंद्र फरीदाबाद के प्रिंसिपल दीपेंद्र कांत, केंद्र के स्थानीय अध्यक्ष एचसी मुंजाल, केएल छाबड़ा, सदस्य जितेंद्र अरोड़ा, जेके नागपाल, लक्की मुंजाल ने स्वागत किया। प्रतियोगिता में 30 स्कूलों के 172 बच्चों ने देशभक्ति गीत और भक्ति गीत पर सामूहिक रुप से प्रस्तुति दी।
मुख्यातिथि विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि संगीत अपनी भावनाओं को व्यक्त करने का अच्छा माध्यम है। बच्चों को जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ना चाहिए। यदि बच्चे लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ेंगे तो बड़े होकर वे अवश्य ही कामयाब होंगे। ऐसे कार्यक्रम आजादी के 75वें वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित किए जा रहे हैं। सतयुग दर्शन संगीत कला केंद्र ने सराहनीय कार्य किया है।
विज्ञापन
सतयुग दर्शन संगीत कला केंद्र फरीदाबाद के प्रिंसिपल दीपेंद्र कांत ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन कुरुक्षेत्र, अंबाला, रेवाड़ी, सोनीपत, मुरादाबाद, पानीपत, रोहतक, गुड़गांव एवं दिल्ली में किया गया। इस प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी आठ अगस्त को वसुंधरा फरीदाबाद में होने वाले ग्रेंड फिनाले में भाग लेंगे।
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को 5100 रुपये, दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले को 3100 रुपये और तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले स्कूल को 2100 रुपये की नकद राशि, प्रमाण पत्र और ट्रॉफी दी जाएगी। निर्णायक की भूमिका डॉ. रवि गौतम, सुरेश शर्मा, हीना रॉय व संजना ने निभाई। इस मौके पर अंकिता अरोड़ा, मिनल मुंजाल, डीपी चौधरी, जेके नागपाल, कांता मुंजाल, लक्की मुंजाल, अंकिता अरोड़ा, अनु ललित सहित अन्य मौजूद रहे।
प्रतियोगिता के परिणाम
समूह गान में द माइलस्टोन स्कूल कैथल प्रथम, सहारा कंप्रिहेंसिव स्कूल कुरुक्षेत्र द्वितीय व मनीष पपनेजा स्कूल इस्माईलाबाद तीसरे स्थान पर रहा। वहीं सामूहिक नृत्य में सहारा कंप्रिहेंसिव स्कूल कुरुक्षेत्र प्रथम, ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल कुरुक्षेत्र द्वितीय व एसकेएस इंटरनेशनल कुरुक्षेत्र स्कूल तीसरे स्थान पर रहा।