फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Swati named 'Promising Startup of the Year' award

Kurukshetra News: स्वाति के नाम ‘प्रोमाइजिंग स्टार्टअप ऑफ द ईयर’ पुरस्कार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Sep 2023 02:53 AM IST
विज्ञापन
Swati named 'Promising Startup of the Year' award
- स्वाति बंसल ने तीन साल पहले सिंगापुर से आकर शुरू की थी आईटी कंपनी, विधायक ने दी बधाई, परिवार में खुशी का माहौल
विज्ञापन

- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्टार्टअप अभियान से जुड़ी और खड़ा किया अपना कारोबार

संवाद न्यूज एजेंसी

कुरुक्षेत्र। महिलाएं अब किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं है। हर क्षेत्र में वे अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। ऐसा ही कुछ कर दिखाया है कुरुक्षेत्र की स्वाति बंसल ने, जिन्होंने आईटी के क्षेत्र में अपनी विशेष पहचान बनाई है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्टार्टअप अभियान से प्रेरित होकर उन्होंने सिंगापुर से अपने देश लौटकर अपना कारोबार शुरू किया और कड़ी मेहनत से कंपनी खड़ी की, जिसे पिछले सप्ताह ही जी-20 सीएसआर टाइम्स में प्रोमाइजिंग स्टार्टअप ऑफ द ईयर पुरस्कार से नवाजा गया है। इससे न केवल अन्य महिलाओं को प्रेरणा मिली है बल्कि परिवार में खुशी की लहर है। विधायक सुभाष सुधा भी उन्हें सेक्टर दो स्थित प्रतिष्ठान पर बधाई देने पहुंचे।
विज्ञापन




स्वाति बंसल ने बताया कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्टार्टअप अभियान से बेहद प्रभावित है। इसी के चलते ही वे अपने परिवार के साथ तीन साल पहले सिंगापुर से यहां पहुंची और अपनी आईटी कंपनी शुरू की। उन्होंने कुछ ही समय में लगभग बीस से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय क्लाइंटों को आईटी कंसलटिंग और आईटी रिक्रूटमेंट की सेवाएं प्रदान की। उन्होंने बताया कि आईटी के क्षेत्र में अपनी यह कंपनी खड़ी करने में उनके परिवार का पूरा सहयोग रहा। पिता एक अमेरिका बेस कंपनी में उच्च पद पर कार्यरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से युवा विदेशों से अपने देश आए हैं तो दूसरे देशों के लोग भी यहां कारोबार करने में उत्साहित दिखाई देने लगे हैं। उनका कहना है कि हर किसी का सहयोग देश को आगे बढ़ा रहा है। उधर, विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि यह महिलाओं के लिए एक प्रेरणा है। अन्य महिलाएं भी इसी तरह अपने कामकाज को बढ़ा सकती हैं। स्वाति बंसल के इन प्रयासों से धर्मनगरी का नाम भी रोशन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed