{"_id":"6862f339ac73568f7f0418ea","slug":"suspicious-death-of-an-elderly-woman-nine-injury-marks-found-kurukshetra-news-c-45-1-kur1007-138075-2025-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: बुजुर्ग महिला की संदिग्ध मौत, चोट के मिले नौ निशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: बुजुर्ग महिला की संदिग्ध मौत, चोट के मिले नौ निशान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पिहोवा। संधोली गांव में एक 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई है, जिसके शव को पुलिस ने सूचना मिलने पर उस समय कब्जे में लिया जब अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही थी।
बाद में महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए लाया गया, जहां उसके गले के आसपास चोट के करीब नौ निशान मिले हैं। मृतका महेंद्र कौर शुक्रवार रात को खाना खाकर ठीक-ठाक सोई थी और जब सुबह उनकी बहू उन्हें गुरुद्वारे जाने के लिए उठाने के लिए पहुंची तो वह उठी ही नहीं।
प्रारंभिक तौर पर परिजनों ने इसे हार्ट अटैक मानकर अंतिम संस्कार की तैयारी कर ली थी। पुलिस ने शव को कब्जे लेकर लोकनायक जयप्रकाश जिला नागरिक अस्पताल भेज कर पोस्टमार्टम करवाया तो सब हैरान रह गए। फोरेंसिक एक्सपर्ट डॉ. नरेश कुमार ने बताया कि बुजुर्ग महिला की गर्दन पर, मुंह के अंदर और अन्य आठ नौ जगहों पर चोट के निशान मिले हैं। प्राथमिक जांच के मुताबिक बुजुर्ग महिला की मौत मुंह या गला दबाने से होने की आशंका है।
विज्ञापन
उधर मृतका के देवर जरनैल सिंह ने बताया कि उनके बड़े भाई फुम्मन सिंह की मौत हो चुकी है। उसकी भाभी महेंद्र कौर हार्ट की मरीज थी। उसे पहले स्टंट भी डाला गया था और नियमित रूप से हार्ट की दवाइयां लेती थी। थाना सदर प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर इत्तेफाकिया रपट दर्ज की है।