{"_id":"c67737fa3e1e963e6d70a40fef29d76d","slug":"supporters-of-opposition-sant-rampal-lawyers-kept-suspend-work","type":"story","status":"publish","title_hn":"संत रामपाल के समर्थकों का विरोध, वकीलों ने रखा वर्क सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संत रामपाल के समर्थकों का विरोध, वकीलों ने रखा वर्क सस्पेंड
अमर उजाला ब्यूरो/कुरुक्षेत्र
Updated Sat, 19 Jul 2014 12:30 AM IST
विज्ञापन
संत रामपाल के समर्थकों द्वारा वकीलों के साथ अभद्र व्यवहार करने का विरोध करते हुए शुक्रवार को वकीलों ने वर्क सस्पेंड रखा। दो दिन के लिए रखे वर्क सस्पेंड से दिनभर कोई कामकाज नहीं किया।
इस कारण कोर्ट परिसर में आए लोगों को अनेक परेशानियां का सामना करना पड़ा, क्योंकि वकीलों द्वारा काम ठप रखे जाने की वजह से उनका कोई भी कार्य नहीं हो सका।
उल्लेखनीय है कि संत रामपाल के समर्थकों ने पेशी के दौरान वकीलों से अभद्र व्यवहार किया। बार-बार समझाने पर भी समर्थक नहीं माने।
वकील विनय मोहन आश्री ने बताया कि संत रामपाल के समर्थकों द्वारा वकीलों के साथ ऐसा व्यवहार करना निंदनीय है। वकील परमवीर चौहान ने बताया कि समर्थकों को ऐसा नहीं करना चाहिए था, इसी का विरोध करते हुए वकीलों ने दो दिन की हड़ताल रखी है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि फिलहाल दो दिन की हड़ताल है और अगला निर्णय बाद में लिया जाएगा। हड़ताल में केके अग्रवाल, जगरूप सिंह, सीबी शर्मा, बलविंदर सिंह, प्रदीप टाया, धर्मेद्र, डॉ. कुलदीप सिंह, सुमेर सिंह शामिल हुए।