{"_id":"683f5a787122e022250284d0","slug":"super-100-students-raised-the-flag-in-iit-jee-advanced-examination-kurukshetra-news-c-45-1-knl1024-136710-2025-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: सुपर 100 के विद्यार्थियों ने आईआईटी जेईई एडवांस परीक्षा में लहराया परचम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: सुपर 100 के विद्यार्थियों ने आईआईटी जेईई एडवांस परीक्षा में लहराया परचम
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। विद्यार्थियों को संबोधित करती जिला शिक्षा अधिकारी संतोष शर्मा। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरुक्षेत्र। सुपर 100 योजना के विद्यार्थियों ने आईआईटी जेईई एडवांस परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की है। जिला विज्ञान विशेषज्ञ तथा कार्यक्रम नोडल अधिकारी डॉ. तरसेम कौशिक ने बताया कि इस वर्ष सुपर 100 के अंतर्गत 193 विद्यार्थियों में से 72 विद्यार्थियों ने जेईई एडवांस परीक्षा को क्वालिफाई किया है, जिनमें से कई ने उल्लेखनीय रैंक पाया है।
जिले के चार विद्यार्थी आशीष पुत्र मूल किशन, अमिता सुपुत्री बलविंदर सिंह, पलक सुपुत्री नरेंद्र कुमार, उज्ज्वल सुपुत्र रोहतास ने आईआईटी जेई एडवांस की परीक्षा उत्तीर्ण कर धर्मनगरी का नाम का रोशन किया है। जींद जिला के रवींद्र सुपुत्र रमेश ने ओबीसी कैटेगरी में 212 रैंक हासिल कर सुपर 100 केंद्र का नाम रोशन किया है। इस परीक्षा में फरीदाबाद से आठ, गुरुग्राम व हिसार से सात सात एवं भिवानी व जींद जिलों छह-छह विद्यार्थियों ने जेईई एडवांस की परीक्षा उत्तीर्ण की है।
जिला शिक्षा अधिकारी संतोष शर्मा ने उत्तीर्ण विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया और कहा कि सुपर 100 योजना का उद्देश्य मेधावी और आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को अवसर देना है। संवाद