{"_id":"68507c613dbd29063b09819a","slug":"sunflower-purchase-has-been-stalled-for-four-days-in-shahabad-grain-market-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-137367-2025-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: शाहाबाद अनाजमंडी में चार दिन से सूरजमुखी की खरीद ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: शाहाबाद अनाजमंडी में चार दिन से सूरजमुखी की खरीद ठप
विज्ञापन
शाहाबाद। मंडी सचिव के साथ बैठक करते आढ़ती। विज्ञप्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहाबाद। अनाजमंडी में सूरजमुखी खरीद पर आढ़तियों व सरकार के बीच टकराव थम नहीं रहा है। चार दिन से अनाजमंडी में खरीद ठप है तो आढ़ती हड़ताल पर उतरे हुए हैं। सोमवार को भी ये हालात बने रहे।
हड़ताल के चलते 34886 क्विंटल फसल के जे फार्म नहीं कट पा रहे, जिसके चलते न भुगतान हो रहा न उठान। ऐसे में किसान को खामियाजा भुगतना पड़ रहा है जबकि आढ़ती अपनी मांग पर अड़े हैं।
प्रदेश की लगभग 50 फीसदी सूरजमुखी की फसल इसी अनाजमंडी में आती है, लेकिन आढ़तियों का रोष गहराता ही जा रहा है। उनका कहना है कि हर वर्ष की तरह इस बार भी 2.5 फीसदी आढ़त मिले जबकि सरकार ने एक फीसदी आढ़त का प्रावधान किया गया है, जो मंजूर नहीं है। मंडी में आए माल की तुलाई, सफाई और भराई रुक चुकी है, जिससे किसानों के भुगतान में भी देरी हो रही है।
विज्ञापन
उधर मंडी सचिव कृष्ण कुमार मलिक ने मंडी एसोसिएशन के प्रधान बिट्टू कालड़ा और धनपत राय को नोटिस जारी किया है। इसमें बताया गया कि 11 से 14 जून के बीच हैफेड ने 33,777 क्विंटल और स्टेट वेयर हाउस ने 1,109 क्विंटल सूरजमुखी की खरीद की थी लेकिन 16 जून तक संबंधित आई और जे फॉर्म पोर्टल पर जनरेट नहीं किए गए हैं, जिससे किसानों के भुगतान और उठान में बाधा आ रही है।
प्रधान बोले, सचिव ने दिया था भरोसा : मंडी प्रधान बिट्टू कालड़ा और धनपत राय अग्रवाल ने आरोप लगाया कि सचिव कृष्ण कुमार मलिक ने पहले आढ़तियों को भरोसा दिलाया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी उन्हें 2.5 फीसदी आढ़त दी जाएगी, लेकिन बाद में नोटिफिकेशन में केवल एक फीसदी आढ़त का पता चला है, जिससे वे हैरान है।
जब तक उन्हें 2.5 फीसदी की दर से आढ़त नहीं मिलेगी, वे माल के आई और जे फॉर्म जनरेट नहीं करेंगे। सचिव के साथ बैठक में यशपाल सिंगला, त्रिलोक सिंगल, प्रवीण गर्ग, पवन गौतम, अशोक गुप्ता, प्रवीण गाबा और त्रिलोचन सिंह हांडा भी उपस्थित रहे। उधर सचिव कृष्ण कुमार का कहना है कि उन्होंने कोई आश्वासन नहीं दिया था।