{"_id":"6a1deb32f869efdbb405e141","slug":"sunflower-arrivals-in-the-grain-market-increased-purchases-picked-up-kurukshetra-news-c-45-1-kur1009-155743-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: अनाजमंडी में सूरजमुखी की आवक बढ़ी, खरीद तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: अनाजमंडी में सूरजमुखी की आवक बढ़ी, खरीद तेज
Tue, 02 Jun 2026 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Tue, 02 Jun 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
इस्माईलाबाद। अनाजमंडी में सूरजमुखी की फसल। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
इस्माईलाबाद। अनाजमंडी में सूरजमुखी की आवक धीरे-धीरे बढ़ रही है। आवक बढ़ने के साथ गेहूं के सीजन के बाद एक बार फिर से मंडी में रौनक बढ़ने लगी है। इस्माईलाबाद अनाजमंडी में सूरजमुखी खरीद का सेंटर बनाया गया है। जिसमें सूरजमुखी की खरीद का जिम्मा हैफेड एजेंसी को सौंपा गया है। खरीद एजेंसी मैनेजर फूल कुमार ने बताया कि सोमवार को अनाजमंडी में सूरजमुखी की आवक बढ़ी है व खरीद का कार्य तेज कर दिया है। सोमवार को एजेंसी ने मंडी से करीब 800 क्विंटल सूरजमुखी की खरीद की। उन्होंने बताया कि खरीदी गई सूरजमुखी का भुगतान भी शीघ्र कर दिया जाएगा। किसानों व आढ़तियों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि सूखी व साफ-सूथरी सूरजमुखी ही बिकवाली के लिए लेकर आए ताकि खरीद में कोई दिक्कत न हो।