फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Sukhbir Singh elected president of Shahabad Bar Association

Kurukshetra News: सुखबीर सिंह चुने गए शाहाबाद बार एसोसिएशन के प्रधान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Sukhbir Singh elected president of Shahabad Bar Association
शाहाबाद। बार एसोसिएशन की नयी कार्यकारिणी एवं अधिवक्ता। स्वयं - फोटो : Archive
शाहाबाद। बार एसोसिएशन का चुनाव वीरवार को सर्वसम्मति से शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। इस प्रक्रिया के बाद नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। नई कार्यकारिणी में अधिवक्ता सुखबीर सिंह को प्रधान चुना गया। अधिवक्ता राकेश के. श्योराण उपप्रधान और अधिवक्ता सुमन ब्राह्मणिया महिला उपप्रधान बनीं। अधिवक्ता रणदीप सिंह सूढपुर को सचिव तथा अधिवक्ता अमरिंदर सिंह को संयुक्त सचिव चुना गया। अधिवक्ता संदीप गाबा कोषाध्यक्ष चुने गए। अधिवक्ता नीलम कौर को लाइब्रेरी इंचार्ज और महिला कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। चुनाव प्रक्रिया को रिटर्निंग अधिकारी गौतम बठला, सहायक रिटर्निंग अधिकारी विक्रम राणा और सहायक रिटर्निंग अधिकारी इंदरजीत सिंह कोहली ने संपन्न कराया।
विज्ञापन

रिटर्निंग अधिकारी गौतम बठला ने कहा कि शाहाबाद बार एसोसिएशन का चुनाव सर्वसम्मति से होना अधिवक्ताओं की एकजुटता और आपसी भाईचारे को दर्शाता है। उन्होंने सभी अधिवक्ताओं के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। नवनिर्वाचित प्रधान सुखबीर सिंह ने अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा को अपनी प्राथमिकता बताया। उन्होंने बार परिसर में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और विकास कार्यों को आगे बढ़ाने का आश्वासन दिया। लंबित कार्यों को पूरा करने के लिए भी प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed