फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Sugar mill's cane manager cheated of Rs 14 lakh

Kurukshetra News: शुगर मिल के केन मैनेजर के साथ 14 लाख रुपये की ठगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 May 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Sugar mill's cane manager cheated of Rs 14 lakh
शाहाबाद। पीड़ित सुरेंद्र पाल सिंह। - फोटो : स्रोत : परिजन
शाहाबाद। शुगर मिल के केन मैनेजर सुरेंद्र पाल सिंह के साथ 14 लाख रुपये की साइबर ठग कर ली गई। रिटायरमेंट के बाद शुगर मिल में दोबारा कॉन्ट्रेक्ट पर सेवा दे रहे सुरेंद्र पाल ने बताया कि 15 मई की शाम को उनके मोबाइल पर कुछ ओटीपी आए, जिनमें स्पष्ट रूप से लिखा था डू नोट शेयर।
विज्ञापन

हालांकि उन्होंने इन संदेशों को गंभीरता से नहीं लिया और कोई प्रतिक्रिया नहीं दी, लेकिन उसी रात उनके मोबाइल पर कुछ और संदिग्ध संदेश प्राप्त हुए। 16 मई की सुबह उन्हें मोबाइल पर 45,000 रुपये की क्रेडिट की सूचना मिली लेकिन जब उन्होंने नोटिफिकेशन में उल्लेखित खाता संख्या को देखा, तो पाया कि वह खाता उनका नहीं है। इस पर उन्होंने तुरंत खाते की जांच कार्रवाई तो उसमें केवल 1700 रुपये ही शेष थे। जांच करने पर पता चला कि उनकी सात लाख रुपये की जमा पूंजी (एफडी) पर किसी ने 90 प्रतिशत लोन निकाल लिया था। इसके अलावा, उनके सेविंग खाते से भी करीब 7.31 लाख रुपये निकाल लिए गए थे। ठगों ने उनके नाम से एक्सिस बैंक में ही एक नया खाता खोलकर यह सारा फ्रॉड को अंजाम दिया। सुरेंद्र पाल सिंह ने इस पूरे मामले की शिकायत सबसे पहले राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 पर की और फिर कुरुक्षेत्र साइबर सेल में शिकायत दर्ज करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed