फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Success mantras given to new students

Kurukshetra News: नूतन विद्यार्थियों को दिए सफलता के मंत्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2024 05:39 AM IST
विज्ञापन
Success mantras given to new students
कुरुक्षेत्र। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान कुरुक्षेत्र में अभिमुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन ओपन एयर थिएटर पर किया गया, जहां नूतन विद्यार्थियों को संस्थान के वातावरण, शैक्षणिक गतिविधियों सहित विभिन्न सुविधाओं से परिचित कराया गया। कार्यक्रम में रेकनिटका नामक नई वेबसाइट लॉन्च की गई, जिसमें विद्यार्थी अपने संस्थान के पूर्व छात्रों से संपर्क कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं। संस्थान के द्वितीय वर्ष के छात्र उदय सिंह को वेबसाइट में योगदान देने हेतु प्रमाणपत्र से सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों को प्रत्येक विभाग के कक्षा भवनों, प्रयोगशालाओं एवं अन्य जगहों का भ्रमण भी कराया गया।
विज्ञापन


निदेशक मुख्य अतिथि प्रोफेसर बीवी रमना रेड्डी ने नूतन विद्यार्थियों का संस्थान में स्वागत किया और सभी विद्यार्थियों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 का महत्व समझाया। विद्यार्थियों के साथ नया पाठ्यक्रम साझा किया और मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। विद्यार्थियों खेल, सांस्कृतिक कार्यक्रम, तकनीकी समारोह एवं अनुसंधान कार्यों में हिस्सा लेने के लिए भी प्रोत्साहित किया। छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. दीक्षित गर्ग ने विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति समर्पण एवं अनुशासन का महत्व समझाया तथा जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए कठोर परिश्रम करने की सलाह दी। शैक्षणिक पाठ्यक्रम, प्रैक्टिकल्स, परियोजनाओं और अतिरिक्त गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। पूर्व छात्र डॉ. रोजर कुमार, परतीप कुमार, अनु रत्तेवाल एवं प्रदीप महल्ला ने भी विद्यार्थियों के साथ अपने विचार साझा किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed