फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Success is achieved only by knowledge, skill and positive attitude: Prof. Sachdeva

ज्ञान, कौशल और सकारात्मक दृष्टिकोण से ही मिलती है सफलता : प्रो.सचदेवा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Success is achieved only by knowledge, skill and positive attitude: Prof. Sachdeva
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंटीग्रेटेड एंड ऑनर्स स्टडीज (आईआईएचएस) में बुधवार को नव दीक्षा एवं विद्यार्थी स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए ज्ञान, कौशल और सकारात्मक दृष्टिकोण अत्यंत आवश्यक हैं। शिक्षा का अर्थ केवल जानकारी अर्जित करना नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता और चरित्र निर्माण भी है।
विज्ञापन


उन्होंने स्पष्ट किया कि शिक्षा किसी भी माध्यम से प्राप्त की जा सकती है, जबकि दीक्षा गुरुओं के सानिध्य में प्राप्त होने वाली गहन शिक्षा होती है। प्रो. सचदेवा ने विद्यार्थियों को क्यूरियोसिटी, क्रिटिकल थिंकिंग और नवाचार के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आंखें बंद कर किसी पर भी विश्वास न करें, कुछ बड़ा सोचें और परिस्थितियों से घबराएं नहीं।
विज्ञापन


प्रो. सचदेवा ने विश्वविद्यालय की उपलब्धियों को साझा करते हुए बताया कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय हरियाणा की एकमात्र सरकारी यूनिवर्सिटी है जिसे नैक द्वारा उच्चतम ए-प्लस-प्लस ग्रेड प्राप्त हुआ है। देश की 1100 से अधिक यूनिवर्सिटियों में से केवल 60 के पास यह ग्रेड है। समारोह में विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की विभिन्न सुविधाओं और नियमों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रॉक्टर प्रो. अनिल गुप्ता ने रैगिंग के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के बारे में बताया। प्रो. अनिता दुआ, डॉ. अश्विनी कुश और प्रो. परमेश कुमार ने नई शिक्षा नीति पर पीपीटी के माध्यम से विस्तार से जानकारी दी। डॉ. ज्ञान चहल ने लिगल लिटरेसी, डॉ. सतीश कुमार ने परीक्षा प्रणाली, प्रो. जसविंद्र कुमार ने इंटर्नशिप सेल, डॉ. कविता व डॉ. वीरेंद्र पाल ने एनसीसी, डॉ. संदीप व डॉ. ज्योति ने एनएसएस, प्रो. विवेक चावला ने सांस्कृतिक गतिविधियों, और प्रो. पूनम कुमारी ने महिला प्रकोष्ठ की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed