फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Subroto Cup Football Competition: Kurukshetra winner in Men's Under-14 and 17, Kurukshetra

सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता ः पुरुष अंडर-14 और 17 में कुरुक्षेत्र विजेता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jul 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Subroto Cup Football Competition: Kurukshetra winner in Men's Under-14 and 17, Kurukshetra
गुरुकुल में विजेता टीम को पुरस्कृत करते विधायक सुभाष सुधा। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता के राज्यस्तरीय मुकाबले गुरुकुल कुरुक्षेत्र के मैदान में संपन्न हुए। प्री सुब्रतो कप के राज्यस्तरीय मुकाबलों में पुरुषों के अंडर-14 व अंडर 17 दोनों वर्गों में जिला कुरुक्षेत्र ने बाजी मारी और महिलाओं के वर्ग अंडर-17 में भिवानी की टीम ने पहले स्थान पर कब्जा किया। विधायक सुभाष सुधा ने विजेता टीमों को पुरस्कार वितरित किए। समारोह में गुरुकुल के ब्रह्मचारियों ने मलखंब के हैरतअंगेज करतब दिखाए।
महिलाओं की अंडर 17 स्पर्धा में भिवानी जिला की टीम ने पहला, हिसार की टीम ने दूसरा व रोहतक की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं इसी वर्ग के पुरुषों के मुकाबले में जिला कुरुक्षेत्र ने पहला, फतेहाबाद ने दूसरा और गुरुग्राम जिला ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कुरुक्षेत्र व फतेहाबाद का फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा।
विज्ञापन

मैच पूरे समय बराबरी पर रहा और फ्री किक के तहत पांच-पांच किक मिलने पर भी निर्णय नहीं हो सका। तब दोनों टीमों को अतिरिक्त किक दी गई, जिसमें कुरुक्षेत्र की टीम ने खिताबी गोल किया। पुरुषों की अंडर 14 स्पर्धा में कुरुक्षेत्र ने पहला, अंबाला ने दूसरा और हिसार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में 800 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यातिथि विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि आज भारत खेलों के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है जिसमें हरियाणा की विशेष भूमिका है। प्रदेश व केंद्र सरकार ने खेलों के बजट को तीन गुणा तक बढ़ाया है जिसके चलते ओलंपिक, कॉमनवेल्थ सहित सभी अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में भारत के खिलाड़ी उपलब्धि हासिल कर रहे हैं।

खेलों में युवाओं का रुझान बढ़ना बहुत अच्छी बात है, क्योंकि इससे न केवल स्वास्थ्य ठीक रहता है बल्कि जीवन में अनुशासन भी बना रहता है। इस मौके पर गुरुकुल के निदेशक अरुण दत्ता, प्रधान राजकुमार गर्ग, डीईओ बलजीत मलिक, एईओ श्रीपाल बंसल, एईईओ राधेश्याम शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed