फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Indian women's hockey team reaches final thanks to Navneet's powerful performance.

Kurukshetra News: नवनीत के दमदार खेल से फाइनल में पहुंची भारतीय महिला हॉकी टीम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Indian women's hockey team reaches final thanks to Navneet's powerful performance.
शाहाबाद। भारतीय महिला हॉकी टीम की जीते के बाद नवनीत के परिवार से मिलते हुए चेयरमैन सुभाष कलसाना
कुरुक्षेत्र।/शाहाबाद। भारतीय महिला हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में जगह बना ली है। टीम ने सेमीफाइनल मुकाबले में दक्षिण कोरिया को 2-0 से हराया। अब भारतीय टीम 2 अक्तूबर को स्वर्ण पदक के लिए चीन से भिड़ेगी।
विज्ञापन

इस सफर में शाहाबाद की अनुभवी खिलाड़ी नवनीत कौर ने अहम भूमिका निभाई है। नवनीत ने टूर्नामेंट में अब तक करीब 10 गोल दागे हैं। उन्होंने भारतीय आक्रमण पंक्ति में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। टीम के फाइनल में पहुंचने के बाद बुधवार को हरियाणा राज्य सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के अध्यक्ष सुभाष कलसाना नवनीत कौर के घर पहुंचे। उन्होंने नवनीत के पिता बूटा सिंह, माता बलविंदर कौर और भाई युवराज सिंह को बधाई दी। कलसाना ने कहा कि नवनीत ने अपने खेल से शाहाबाद, हरियाणा और देश का नाम रोशन किया है। उनका प्रदर्शन मेहनत, प्रतिभा और समर्पण को दर्शाता है।
विज्ञापन


स्वर्ण पदक का अवसर
कलसाना ने कहा कि शाहाबाद के लोगों के लिए यह गर्व की बात है। भारतीय महिला हॉकी टीम अब स्वर्ण पदक से एक कदम दूर है। 2 अक्तूबर को होने वाले फाइनल मुकाबले पर देशभर की नजरें रहेंगी। भारतीय टीम ने एशियन गेम्स में इससे पहले 1982 में स्वर्ण पदक जीता था। अब टीम के पास 44 साल बाद फिर स्वर्ण पदक जीतने का अवसर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed