फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Subhash won the gold medal in the Master National Games

Kurukshetra News: मास्टर नेशनल गेम्स में सुभाष ने जीता स्वर्ण पदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Subhash won the gold medal in the Master National Games
कुरुक्षेत्र। पदक जीतकर साई कुरुक्षेत्र में पहुंचे खिलाड़ी पदक दिखाते हुए। संवाद
कुरुक्षेत्र। 5वीं खेलो मास्टर नेशनल गेम्स में जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नौ पदक अपने नाम किए। चंडीगढ़ में 20 से 22 मार्च तक आयोजित प्रतियोगिता में जिले के आठ खिलाड़ियों ने हरियाणा का गौरव बढ़ाया। भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) केंद्र में पहुंचने पर स्वागत किया। 70 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में सुभाष भारद्वाज ने 400 मीटर रिले रेस में स्वर्ण और लॉन्ग जंप में रजत पदक जीतकर बेहतरीन प्रदर्शन किया। 65 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में वीरभान राणा ने पांच हजार मीटर दौड़ में कांस्य पदक हासिल किया और 800 मीटर में चौथा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में अमित कुमार ने जैवलिन थ्रो में कांस्य पदक जीता। 50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में ऊषा देवी ने 100 मीटर और 400 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतकर दोहरी सफलता हासिल की। 35 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में रिया कुमारी ने 400 मीटर में रजत और 5 हजार मीटर में कांस्य पदक जीता। 50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में ओम प्रकाश ने पांच हजार मीटर वॉक में रजत पदक प्राप्त किया इसके अलावा 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में संदीप कश्यप और 65 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में सतपाल अरोड़ा ने पांच हजार मीटर वॉक रेस में चौथा स्थान हासिल किया। साई कुरुक्षेत्र में आयोजित सम्मान समारोह में साइक्लिंग कोच कुलदीप सिंह वडैच, जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी डॉ. नरेंद्र सिंह, जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed