{"_id":"68a76f97afcb2ce1870d5038","slug":"students-were-made-aware-about-untouchability-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-140828-2025-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: अस्पृश्यता के बारे में विद्यार्थियों को किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: अस्पृश्यता के बारे में विद्यार्थियों को किया जागरूक
Fri, 22 Aug 2025 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Fri, 22 Aug 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
शाहाबाद। विजेता बच्चों संग जिला कल्याण अधिकारी दीपिका, प्रधानाचार्य सुखदेव बांकुरा, सविता मदान
शाहाबाद। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डीग में अस्पृश्यता के बारे में विद्यार्थियों को कल्याण अधिकारी दीपिका व समाज सेविका सविता मदान ने जागरूक किया। इस दौरान विद्यार्थियों के मध्य अस्पृश्यता पर निबंध प्रतियोगिता व भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। निबंध प्रतियोगिता में 10वीं कक्षा की मानवी ने प्रथम, 12वीं कक्षा की महक ने द्वितीय और नौवीं कक्षा की अंशिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में 12वीं कक्षा के आर्यन ने प्रथम, 12वीं कक्षा की नंदिनी ने द्वितीय और 10वीं कक्षा की राधिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
सभी विजेताओं को जिला कल्याण अधिकारी कुरुक्षेत्र दीपिका, समाज सेविका सविता मदान व विद्यालय प्रधानाचार्य सुखदेव सिंह बांकुरा ने नकद पुरस्कार देकर प्रोत्साहन दिया। जिला कल्याण अधिकारी दीपिका ने तमाम बच्चों को सरकार की ओर से छात्रों के लिए चलाई जा रही विभिन्न स्कीमों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।
प्रधानाचार्य सुखदेव सिंह बांकुरा ने कहा कि बच्चों को अपने समाज में फैली विकृतियों, भ्रांतियों आदि को दूर करने के लिए जागरूकता फैलाने में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए और समाज को शिक्षित करने में योगदान देते रहना चाहिए। इस अवसर पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय त्यौड़ा के प्रधानाचार्य सतीश कुमार, विनोद बजाज, विद्यालय के पीजीटी गीता, सीमा, सुरिंदर कौर, डॉली, रेखा, राजबीर, राजेश एवं रीटा उपस्थित रही।