{"_id":"140cfb104d462c614a23b166b651b973","slug":"students-wandered-the-roll-number","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोल नंबर के लिए भटकते रहे विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोल नंबर के लिए भटकते रहे विद्यार्थी
अमर उजाला, कुरुक्षेत्र
Updated Tue, 20 May 2014 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरुक्षेत्र। केयू परीक्षा शाखा में सोमवार को दिन भर रोलनंबर लेने वालों का मेला लगा रहा। रोल नंबर न पहुंचने और ड्यूटी पर तैनात कर्मियों की शिकायत लेकर कुछ विद्यार्थी कुलपति डॉ. डीडीएस संधू से मिले।
कुलपति ने सारी समस्या जानने के बाद विद्यार्थियों को रोल नंबर मिलने का आश्वासन देते हुए उन्हें परीक्षा शाखा भेज दिया। इसके बाद जब विद्यार्थी परीक्षा शाखा पहुंचे तो उन्हें काफी देर तक खड़ा करने के बाद कर्मियों ने रोल नंबर इश्यू कर दिए।
इससे पहले सोमवार सुबह काफी विद्यार्थी रोल नंबर लेने के लिए परीक्षा शाखा पहुंचे। डीलिंग हेड से बात करने पर उन्हें अलग-अलग सीट के चक्कर लगवाकर परेशान किया। जब काफी देर तक उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई तो चार-पांच विद्यार्थी शिकायत लेकर कुलपति डॉ. डीडीएस संधू के कार्यालय पर पहुंचे।
विज्ञापन
यहां कुलपति से मिलकर विद्यार्थियों ने उन्हें बताया कि उनके रोल नंबर नहीं पहुंचे और अब जब वे अनुक्रमांक लेने परीक्षा शाखा आए तो ड्यूटी पर तैनात कर्मी सही ढंग से बात भी नहीं कर रहे।
कुलपति से मिलने के बाद बाहर आए विद्यार्थियों ने बताया कि वीसी डॉ. संधू ने उन्हें दोबारा परीक्षा शाखा जाने को कहा है।
एमए प्रीवियस हिंदी की छात्रा पूजा रानी और उसके भाई मोनू जिंदल ने बताया कि परीक्षा शाखा में बैठे कर्मियों ने विद्यार्थियों के साथ अभद्र व्यवहार किया जा रहा है। रोल नंबर नहीं पहुंचने की बात पर वे तिलमिलाते हुए विद्यार्थियों को कहते हैं कि यह उनकी लापरवाही नहीं, डाक विभाग की है।
बारना से आई परमजीत कौर ने बताया कि रोल नंबर लेने आए विद्यार्थियों को अलग-अलग सीट पर चक्कर कटवाए जा रहे हैं, जबकि डीलिंग हेड सही ढंग से बात भी नहीं करते। उन्होंने बताया कि अपनी समस्या को लेकर ही वे कुलपति से मिले थे।
इसके अलावा छात्रा चंदा ने बताया कि रोल नंबर न मिलने के कारण वे परेशान है। उपरोक्त सभी विद्यार्थियों ने बताया कि 21 मई से परीक्षाएं शुरू हो रही हैं, लेकिन अभी तक उन्हें रोल नंबर ही नहीं मिल पाए। इन विद्यार्थियों के अलावा काफी संख्या में विद्यार्थी रोल नंबर लेने के लिए कर्मियों से उलझते नजर आए।