{"_id":"6934a29eeb1408e6e509e5ee","slug":"students-show-talent-on-annual-sports-day-kurukshetra-news-c-45-1-kur1007-146518-2025-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: वार्षिक खेलकूद दिवस पर छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: वार्षिक खेलकूद दिवस पर छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा
Sun, 07 Dec 2025 03:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Sun, 07 Dec 2025 03:09 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। गीता कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को वार्षिक खेलकूद दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान नर्सरी से कक्षा 12वीं तक के कुल 245 बच्चों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ आचार्या अंजू बंसल ने हरी झंडी दिखाकर किया।
विद्यार्थियों को उनकी आयु समूह के अनुसार अलग-अलग खेलों में भाग लेने का अवसर दिया गया। मेंढक दौड़ ,तीन टांग दौड़ ,बोरी दौड़ , नींबू-चम्मच दौड़ , सरल दौड़ , रस्सी दौड़ , सुई -धागा दौड़, मटका दौड़ ,लंबी कूद, बाधा दौड़ ,गोला-फेंकना, चक्का -फेंकनाआदि खेल आयोजित किए गए। वार्षिक खेलकूद दिवस ने छात्रों में शारीरिक विकास, टीमवर्क, अनुशासन और सकारात्मक प्रतिस्पर्धा की भावना को और अधिक प्रबल किया। विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह कलेर, उपाध्यक्ष डॉ.जितेंद्र कुमार, प्रबंधक बलबीर प्रकाश, कोषाध्यक्ष सुरेश सैनी, शिक्षाविद डॉ.हरि प्रकाश शर्मा, प्रांत प्रतिनिधि संजय चौधरी, सदस्य डॉ.सौरभ त्रिखा, सदस्य डॉ.राजेश अग्रवाल, महिला प्रतिनिधि अंजलि शर्मा एवं प्राचार्या सुमन बाला ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। संवाद