फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   students practiced yoga

Kurukshetra News: विद्यार्थियों को कराया योग का अभ्यास

Sat, 29 Apr 2023 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Sat, 29 Apr 2023 01:32 AM IST
विज्ञापन
students practiced yoga
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। भारतीय योग संस्थान की तरफ से राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 26 अप्रैल से आयोजित पांच दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर के तीसरे दिन भी विभिन्न क्रियाएं कराई गई। संस्थान के प्रांतीय प्रेस प्रवक्ता गुलशन कुमार ग्रोवर ने विद्यार्थियों को योग, इसकी उत्पत्ति, प्राचीन इतिहास तथा वर्तमान में इसकी प्रासंगिकता के बारे में जानकारी दी ।
उन्होंने ओम ध्वनि व गायत्री मंत्र का उच्चारण भी करवाया । उन्होंने भारतीय योग संस्थान की उत्पत्ति, उद्देश्य और विचारधारा के बारे में भी विद्यार्थियों को बड़े रोचक ढंग से जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को योग और व्यायाम में मुख्य अंतर तथा पतंजलि योग सूत्र के आधार पर आसन का अर्थ समझाया ।
विज्ञापन

ग्रोवर ने विद्यार्थियों को ताड़ासन, तिर्यक ताड़ासन, वृक्षासन, कटिचक्रासन, पद्मासन, वज्रासन, इत्यादि का अभ्यास करवाया । ज्ञान मुद्रा व ब्रह्मांजलि मुद्रा का अभ्यास भी करवाया गया । संस्थान के प्रांतीय मंत्री मान सिंह ने प्राणायाम का अर्थ व महत्व बताते हुए कहा कि प्राणायाम से तन व मन दोनों शांत व पुष्ट होते हैं? उन्होंने विद्यार्थियों को अनुलोम विलोम तथा भ्रामरी प्राणायाम का अभ्यास करवाया तथा ध्यान साधना भी करवाई ।
विज्ञापन
विज्ञापन

अर्जुन जिला प्रधान मनीराम सैनी ने विद्यार्थियों के सम्मुख योगाभ्यास का प्रदर्शन किया तथा विभिन्न योगासनों में विद्यार्थियों की स्थितियों को ठीक करवाया । विद्यालय के प्रिंसिपल सचिंद्र कुमार ने कहा कि भविष्य में भी समय-समय पर संस्थान के अधिकारियों को ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने के लिए आमंत्रित किया जाता रहेगा ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed