फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Students of Shri Krishna Ayush University will join the Tiranga Yatra

Kurukshetra News: तिरंगा यात्रा से जुड़ेंगी श्री कृष्ण आयुष विवि की छात्राएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jul 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Students of Shri Krishna Ayush University will join the Tiranga Yatra
कुरुक्षेत्र। श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय में आयोजित प्रेरणात्मक कार्यक्रम को संबो​धित करते ​श
कुरुक्षेत्र। देश की सीमाओं की सुरक्षा में जुटे सैनिकों के प्रति सम्मान और युवाओं में राष्ट्रप्रेम की भावना को सशक्त करने के उद्देश्य से श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय में बुधवार को एक विशेष प्रेरणात्मक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में इंडियन मीडिया एसोसिएशन व मीडिया स्टूडेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह ने शिरकत की और विश्वविद्यालय की छात्राओं को आगामी हरियाणा से कश्मीर तक तिरंगा यात्रा में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन


नरेंद्र सिंह ने बताया कि यह ऐतिहासिक यात्रा 10 से 15 अगस्त तक निकाली जाएगी, जिसमें प्रदेश की छात्राएं जम्मू-कश्मीर तक तिरंगा लेकर जाएंगी। यात्रा की पूर्व तैयारी के लिए 11 से 13 जून तक पंचकूला में तीन दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई थी,जहां छात्राओं को राष्ट्रहित में सक्रिय भागीदारी की ट्रेनिंग दी गई। उन्होंने छात्राओं को आश्वस्त किया कि यात्रा के दौरान रहने, खाने, यात्रा और सुरक्षा की पूरी व्यवस्था इंडियन मीडिया एसोसिएशन द्वारा की गई है।
विज्ञापन

कुलसचिव प्रो. ब्रिजेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि यह यात्रा सेना को सम्मान और आतंकवाद को सख्त संदेश देने का माध्यम बनेगी। हमारी बेटियां भी अब राष्ट्रहित की आवाज बनेंगी। यह महज यात्रा नहीं,बल्कि अपने देश के सैनिकों के प्रति आदर प्रकट करने और आतंक के विरुद्ध एकजुटता का प्रतीक है। छात्राओं को चाहिए कि वे इस रक्षा सूत्र अभियान में भाग लेकर सैनिकों को स्नेह और साहस का संदेश भेजें। इस अवसर पर प्रोफेसर पीसी मंगल, डॉ. सुरेंद्र सिंह सहरावत, राखी समेत आयुष विश्वविद्यालय की छात्राएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed