फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Students of Kurukshetra Overall Winner, Kurukshetra

कुरुक्षेत्र के विद्यार्थी ओवरऑल विजेता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Students of Kurukshetra Overall Winner, Kurukshetra
मनाली में ओवरऑल ट्रॉफी विजेता राजकीय स्कूल की टीम के साथ आयोजक व अन्य। - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इस्माईलाबाद। मनाली में आयोजित राज्य स्तरीय एडवेंचर कैंप में जिले के कई विद्यार्थियों ने हिस्सा लेते हुए बेहतरीन प्रदर्शन किया है। यहां विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा के बल पर ओवरऑल ट्राफी पर अपना कब्जा जमाया।
शहीद बलबीर सिंह राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य अजायब सिंह ने बताया कि इस दल में शाहाबाद खंड से रजनी कंसल, प्रेम कुमार, थानेसर खंड से नीरज बंसल, सुरेंद्र सैनी, बाबैन खंड से राजेंद्र शर्मा, ममता रानी, लाडवा से नरेश व अमीना विद्यार्थियों के दल के साथ रहे। विद्यार्थियों ने तीरंदाजी, घुड़सवारी, पहाड़ पर चढ़ना, ट्रैकिंग, रस्सी पर चढ़ना, मानव निर्मित पुलों पर चढ़ना, विपरीत परिस्थितियों में जीवन को कैसे बचाया जाए, रॉप क्लाइबिंग, रैपलिंग, बरना ब्रिज, कमांडो ब्रिज, रिवर क्रासिंग, नेचर स्टडी, पैरलल रोप, बॉडी जॉर्बिंग, वॉल क्लाइबिंग, बॉल जंपिंग, शूटिंग, आर्चरी, कैंपिंग, कमांडो नेट, ट्रै पोलिन जॉर्बिंग आदि गतिविधियों में भाग लिया।
विज्ञापन

इन गतिविधियों का उद्देश्य विद्यार्थियों का बौद्धिक, मानसिक एवं शारीरिक विकास करना है और उनमें आपसी सहयोग को बढ़ावा देना है। कैंप के अंतिम दिन एक प्रतियोगिता करवाई गई, जिसमें उनके स्कूल के विद्यार्थियों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर ओवर ऑफ ट्रॉफी पर कब्जा दिलाने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने बताया कि उनके स्कूल के छात्र अरुण ओवरआल बेस्ट, डांस मेें यामिनी प्रथम, ईशा द्वितीय, क्ले माडलिंग में कुणाल प्रथम, पेंटिंग में जीएमएसएसएस स्कूल बाबैन की दिव्या ने प्रथम एवं बेस्ट एक्टिविटी में उनके स्कूल की छात्रा ईशा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जिला नोडल अधिकारी सुनील कुमार ने विजेताओं को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed