फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Students of AYUSH University can fill annual examination form till October 5

आयुष विवि के विद्यार्थी 5 अक्तूबर तक भर सकते हैं वार्षिक परीक्षा फार्म

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 02:20 AM IST
विज्ञापन
Students of AYUSH University can fill annual examination form till October 5
श्रीकृष्ण आयुष विश्वविद्यालय ने सत्र जुलाई 2021 के एमडी/एमएस आयुर्वेद, डी-फार्मा प्रथम वर्ष, बीएचएमएस और बीएएमस प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए विशेष वार्षिक परीक्षा फार्म भरने की अधिसूचना जारी कर दी है। विद्यार्थी 5 अक्तूबर तक सामान्य परीक्षा शुल्क के साथ परीक्षा फार्म भर सकते हैं। आयुष विश्वविद्यालय की परीक्षा शाखा ने कुलपति डॉ. बलदेव कुमार धीमान के निर्देशानुसार ये अधिसूचना जारी की है। ये जानकारी परीक्षा शाखा नियंत्रक डॉ. सतीश वत्स ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि एमडी/एमएस आयुर्वेद, डी-फार्मा प्रथम वर्ष, बीएचएमएस और बीएएमएस प्रथम वर्ष के उन विद्यार्थियों के लिए विशेष वार्षिक परीक्षा फार्म विश्वविद्यालय द्वारा जारी किया गया है। जिनका एडमिशन जुलाई 2021 सत्र में कोरोना महामारी के कारण निर्धारित समय अवधि के बाद हुआ है। इसकी आधिकारिक अधिसूचना विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। यहां से विद्यार्थी परीक्षा फार्म भरने के संबंध में और अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते है। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा बीएएमएस प्रथम प्रोफेशनल, बीएचएमएस का सामान्य परीक्षा शुल्क पांच हजार, डी-फार्मा आयुर्वेद का 4 हजार व एमडी/एमएस आयुर्वेद का 7500 रुपये निर्धारित किया गया है। परीक्षा फार्म विलंब से भरने पर अतिरिक्त शुल्क 500 रुपये विद्यार्थियों को देना होगा। परीक्षाएं ऑफलाइन माध्यम से ही कराई जाएंगी, जिसमें सरकार द्वारा निर्धारित कोविड-19 गाइडलाइन का पालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed