फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Students learned the lessons of self-reliance and Indian culture

Kurukshetra News: विद्यार्थियों ने सीखी आत्मनिर्भरता और भारतीय संस्कृति की सीख

Sun, 03 Aug 2025 02:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Sun, 03 Aug 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
Students learned the lessons of self-reliance and Indian culture
कुरुक्षेत्र। कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्याति​थि सहित अन्य सदस्य। विज्ञप्ति
कुरुक्षेत्र। गीता कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में चल रही गौ स्वावलंबी यात्रा का समापन समारोह शनिवार को आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर जीवन, भारतीय परंपराएं और गौ आधारित उत्पादों के महत्व से अवगत कराना रहा।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि विद्या भारती उत्तर क्षेत्र के सह-संगठन मंत्री बालकृष्ण रहे। उन्होंने कहा कि गाय हमारी संस्कृति का मूल है। गो आधारित जीवनशैली से आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार होगा। सेवा भारती हरियाणा की ओर से तरुण जैन ने गाय आधारित जीवनशैली, जैविक खेती और पर्यावरण संरक्षण में गाय के योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को इस बार गोबर से बनी पर्यावरणीय राखियां उपयोग में लाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में विद्यार्थियों की ओर से बनाई गई गाय-आधारित उत्पादों की सुंदर प्रदर्शनी लगाई गई जिसमें मूर्तियां, सजावटी वस्तुएं और राखियां प्रमुख रहीं। कक्षा आठवीं की छात्रा पल्लवी ने भावपूर्ण गाय माता पर गीत प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। प्रधानाचार्या सुमन बाला ने बताया कि विद्यार्थियों की ओर से बनाई गई राखियां राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मुख्यालय नागपुर भेजी जाएंगी। इस मौके पर सेवा भारती हरियाणा की सदस्य श्रुति मौजूद रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed