फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Students learned the intricacies of painting from 10 artists from across the country.

Kurukshetra News: देशभर के 10 कलाकारों से विद्यार्थियों ने जानीं चित्रकला की बारीकियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2024 03:35 AM IST
विज्ञापन
Students learned the intricacies of painting from 10 artists from across the country.
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग की ओर से तीन दिवसीय कला उत्सव कार्यशाला का आयोजन क्रश हॉल में किया गया है, जिसके दूसरे दिन विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त देशभर के 10 कलाकारों से चित्रकला की बारीकियों को जाना और प्रश्न भी पूछे। कलाकारों ने विद्यार्थियों को चित्रकला के सूक्ष्म पहलुओं से अवगत कराया और कहा कि जब भी चित्र बनाए तो कुछ समय के लिए उसी परिवेश में खो जाए, जिसकी चित्रकारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

कार्यशाला में राष्ट्रीय अवार्डी अमित दत्त, फ्रीलांसर आर्टिस्ट श्रीकांत कदम, ओडिशा के कलाकार मानस रंजन, एचपी यूनिवर्सिटी के प्रो. हिम चटर्जी, वाराणसी से राष्ट्रीय अवार्डी डॉ. सुनील विश्वकर्मा, गुरुग्राम से सुमित्रा अहलावत, आईजीएन ओपन यूनिवर्सिटी न्यू दिल्ली से डॉ. लक्ष्मण प्रसाद, नवल किशोर, आईजी कॉलेज आगरा से डॉ. विजय ढोर व चंडीगढ़ से कुवि एलुमनी डॉ. रविंद्र सिंह ने चित्रकारी की और उसके बारे में विद्यार्थियों को जानकारी दी।
विज्ञापन



निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने बताया कि विभाग लोककला एवं संस्कृति के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। विवि की ओर से ललित कला एवं चित्रकला को लोक संस्कृति के साथ जोड़े रखने के लिए अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। संयोजक डॉ. गुरुचरण ने बताया कि कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों की कला को निखारना है।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस दौरान कलाकारों ने धरोहर हरियाणा संग्रहालय का अवलोकन किया। जहां हरियाणवी पगड़ी बांध स्वागत किया गया और हरियाणवी लोक संस्कृति के बारे में जानकारी दी गई। क्यूरेटर प्रो. विवेक चावला ने सभी कलाकारों को हरियाणवी बाखली और लस्सी का स्वाद चखाया। विभाग के उपनिदेशक व कला उत्सव के प्रोजेक्ट कोआर्डिनेटर डॉ. गुरचरण ने सभी कलाकारों का स्वागत किया और भविष्य में हरियाणा प्रदेश की लोक संस्कृति को आगे बढ़ाने के विषय में कुछ जानकारियां प्रदान की।



हरियाणवी नृत्य की दिखाई झलक : सुमित्रा

कलाकार सुमित्रा अहलावत ने बताया कि उन्होंने अपनी चित्रकारी में हरियाणवी नृत्य की झलक दिखाई है, जिसमें हरियाणवी वेशभूषा में युवतियां नृत्य करती हुईं उत्साहित हो रही हैं। इसी के साथ हरियाणवी आभूषणों को भी दर्शाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed