फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Students got angry over the quality of food and created ruckus

Kurukshetra News: खाने की गुणवत्ता पर बिफरे छात्र, काटा हंगामा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Apr 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
Students got angry over the quality of food and created ruckus
कुरुक्षेत्र। गेट बंद होने से बाहर जाने का इंतजार करते बाइक सवार। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के रणबीर हॉस्टल में बुधवार देर रात छात्रों का गुस्सा उस समय फूट पड़ा जब उन्हें खाने में कीड़े मिले और खाने की गुणवत्ता भी ठीक नहीं पाई गई।
नाराज छात्रों ने मैस की खराब गुणवत्ता के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया और विरोधस्वरूप मेस में ताला जड़ने के बाद छात्रावास की ओर जाने वाले मुख्य द्वार को भी बंद कर दिया। यह घटना रात करीब साढ़े आठ बजे की है, जब छात्र भोजन लेने मेस में पहुंचे थे। करीब साढ़े 10 बजे तक गहमागहमी चलती रही।
विज्ञापन

छात्रों का आरोप है कि खाने में न केवल कीड़े पाए गए, बल्कि पहले भी कई बार खाने की गुणवत्ता के लिए शिकायत की जा चुकी है लेकिन प्रशासन द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। गुस्साए छात्रों ने ढाई घंटे तक हॉस्टल परिसर में नारेबाजी की और मांग की कि मेस संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। एक छात्रा ने बताया कि वह लगातार शिकायत करती आ रही है लेकिन उसकी शिकायत को हर बार अनसुना कर दिया जाता है। अब खाने में कीड़े मिले तो भी मेस संचालक ने उसे स्वीकार नहीं किया। उनका कहना है कि वह कोई विशेष सुविधा नहीं बल्कि साफ और अच्छा खाना मांग रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रों के प्रदर्शन की सूचना मिलने के बाद विवि प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और छात्रों को समझाने की कोशिश की। अधिकारियों ने छात्रों को आश्वासन दिया कि पूरे मामले की जांच की जाएगी। रणबीर हॉस्टल में करीब 250 छात्र रहते हैं और यह मामला उनके स्वास्थ्य और सुरक्षा से जुड़ा हुआ है।

छात्रों का कहना है कि यदि प्रशासन इस बार भी कार्रवाई में ढिलाई बरतेगा, तो वे बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन करेंगे। अधिकारी मौके पर पहुंचे लेकिन गुस्साए छात्रों ने पुरुष छात्रावास की ओर जाने वाला मुख्य द्वार बंद कर दिया जिससे अन्य विद्यार्थियों और कर्मचारियों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ा। समाचार लिखे जाने तक प्रदर्शन जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed