फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Students gave the message of healthy lifestyle through street play

Kurukshetra News: विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक से दिया स्वस्थ जीवनशैली का संदेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Sep 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Students gave the message of healthy lifestyle through street play
कुरुक्षेत्र। राजकीय महाविद्यालय पलवल में छात्राओं को शपथ दिलाते हुए प्राचार्य व अन्य अति​थि। वि
कुरुक्षेत्र। राजकीय कन्या महाविद्यालय पलवल में मनोविज्ञान विभाग, गृहविज्ञान विभाग, महिला प्रकोष्ठ एवं युवा रेडक्रॉस की ओर से तीन दिवसीय कार्यशाला का मंगलवार को समापन हुआ।
विज्ञापन

पहले दिन हॉलिस्टिक हेल्थ पर ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया जिसमें 70 छात्राओं ने भाग लिया। दूसरे दिन शपथ ग्रहण एवं सकारात्मक एवं स्वस्थ जीवनशैली पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। अंतिम दिन विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस (10 सितंबर) की पूर्व संध्या पर ऑनलाइन इंटरएक्टिव सेशन आयोजित किया गया।
विज्ञापन

प्रो. डॉ. पूनम बागी ने बताया कि कार्यक्रम राजकीय महाविद्यालय, भेरियां, पिहोवा के संयुक्त तत्वावधान में करवाया गया। ऑस्ट्रेलिया के प्रख्यात क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट एवं लाइव कोच हमेश चंद्र यादव ने मंगलवार को छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में चुनौतियां आना स्वाभाविक है लेकिन हमें निराशा से दूर रहकर सदैव सकारात्मक सोच रखनी चाहिए। उन्होंने युवाओं को आशा, आत्मविश्वास और संवाद को जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्या डॉ. गगनदीप कौर ने कहा कि आत्महत्या जैसी घटनाएं समाज और परिवार दोनों के लिए गहरी पीड़ा का कारण बनती हैं। आत्महत्या रोकथाम दिवस इसी जागरूकता को फैलाने के लिए शुरू किया गया है ताकि कोई भी छात्र या व्यक्ति अकेलापन, तनाव या अवसाद का शिकार होकर गलत कदम न उठाए। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि हमें अपने आसपास के लोगों का ध्यान रखना चाहिए और एक-दूसरे को सहयोग देना चाहिए। इस प्रकार कार्यशाला ने छात्राओं को शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के महत्व से अवगत कराते हुए जीवन के प्रति आशावादी और सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने की सीख दी । कार्यक्रम में महिला प्रकोष्ठ संयोजक शमा ने मंच संचालन किया तो सीमा नाहर ने सभी का आभार जताया। इस दौरान श्याम सुंदर, प्रो बीरेंद्र कौर, डॉ. सपना और डॉ श्रेष्ठा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कुरुक्षेत्र। राजकीय महाविद्यालय पलवल में छात्राओं को शपथ दिलाते हुए प्राचार्य व अन्य अतिथि। वि

कुरुक्षेत्र। राजकीय महाविद्यालय पलवल में छात्राओं को शपथ दिलाते हुए प्राचार्य व अन्य अतिथि। वि

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed