Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Students and common people gathered to understand the new changes in the law.

Kurukshetra News: विद्यार्थी और आम लोग कानून में नए बदलावों को समझने के लिए उमड़े

Sat, 04 Oct 2025 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Sat, 04 Oct 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
Students and common people gathered to understand the new changes in the law.
कुरुक्षेत्र। प्रदर्शनी में पहुंचे विद्या​र्थियों को नए कानूनों के तहत पुलिस कार्यवाही के बारे म
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। केडीबी मेला ग्राउंड में लगी नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी लोगों के आकर्षण का केंद्र बन गई है। सैंकड़ों की संख्या में नागरिक यहां पहुंच रहे हैं, जिनमें विद्यार्थी और युवा शामिल हैं। सभी को यह जानने की उत्सुकता है कि पुलिस, अस्पताल, फॉरेंसिक और अदालत तक अपराध से जुड़े मामलों में अब किस तरह की कार्यवाही होगी और पहले के मुकाबले क्या बदलाव हुए हैं।

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने तीन अक्टूबर को इस प्रदर्शनी का उद्घाटन किया था। यह प्रदर्शनी 11 अक्टूबर तक चलेगी। इसमें सात विभागों के दस स्टॉल लगाए गए हैं। प्रत्येक विभाग की भूमिका को लाइव अंदाज में दिखाया जा रहा है। प्रदेशभर से कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के विद्यार्थी बसों में आकर प्रदर्शनी देख रहे हैं। शनिवार को यमुनानगर से राजकीय कॉलेज छछरौली के दर्जनों विद्यार्थी अपने प्राध्यापकों के साथ पहुंचे। छात्र-छात्राओं ने कहा कि इस प्रदर्शनी से उन्हें किताबों में पढ़ी जानकारी को सामने देखने का मौका मिला है। पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल ने बताया कि सरकार और पुलिस का उद्देश्य है कि नागरिकों को जल्दी न्याय मिले और न्याय प्रणाली पर भरोसा बढ़े। यह तभी संभव है जब नागरिक भी अपने कर्तव्यों का पालन करें।
विज्ञापन



लाइव डेमो बना प्रदर्शनी का आकर्षण

दर्शक जैसे ही प्रदर्शनी स्थल पर प्रवेश करते हैं, सबसे पहले उन्हें डायल-112 का कंट्रोल रूम दिखाई देता है। यहां यह समझाया जाता है कि अपराध की सूचना मिलते ही कैसे तुरंत ईवीआर गाड़ी घटनास्थल के लिए रवाना होती है। इसके बाद संबंधित थाना पुलिस मौके पर पहुंचती है और फॉरेंसिक टीम सबूत जुटाने का काम करती है। फिर अस्पताल की व्यवस्था और फॉरेंसिक लैब की भूमिका दिखाई जाती है। प्रदर्शनी में यह भी दिखाया गया है कि कैसे अब अपराधी को जेल भेजने तक और अदालत में पेश करने तक की पूरी प्रक्रिया बदल चुकी है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद रहकर लोगों को स्टेप-बाय-स्टेप पूरी कार्यवाही समझा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तकनीक का इस्तेमाल जरूरी
छात्रा सुनैना ने बताया कि हमने कानून को किताबों में पढ़ा था कि अपराध की सूचना से लेकर अदालत तक मामला कैसे पहुंचता है। लेकिन प्रदर्शनी में यह सब लाइव देखकर लगा कि पढ़ाई हकीकत में बदल गई। इसके माध्यम से समझ आया कि तकनीक का इस्तेमाल पुलिस और न्याय व्यवस्था को तेज बनाने के लिए कितना जरूरी है।
न्यायालय में बढ़ेगा भरोसा
अधिवक्ता सुखबीर ने बताया कि नए आपराधिक कानूनों में सबसे बड़ी बात है कि प्रक्रिया समयबद्ध हो रही है। प्रदर्शनी में यह समझाया गया कि पीड़ित को कहां से, कैसी मदद मिलेगी। इससे युवाओं और नागरिकों को न सिर्फ जागरूकता मिलेगी बल्कि न्यायालय में उनका भरोसा और बढ़ेगा।
आत्मविश्वास बढ़ा कि जल्दी मिलेगा न्याय
गृहिणी दर्शना देवी ने बताया कि मैंने पहली बार इतनी बड़ी प्रदर्शनी देखी। यहां आकर पता चला कि अगर परिवार में किसी के साथ अपराध हो जाए तो सबसे पहले कहां संपर्क करना है और कितने समय में मदद मिलेगी। पहले हमें यह जानकारी नहीं थी। अब आत्मविश्वास बढ़ा है कि न्याय जल्दी मिलेगा।

नागरिक जिम्मेदारी निभाएं, तभी कानून व्यवस्था होगी मजबूत
जगमाल ने बताया कि प्रदर्शनी में न्याय की पूरी प्रक्रिया बहुत साफ तरीके से समझाई गई। इसमें समझाया गया है कि पुलिस किस तरह काम करती है और अदालत तक मामला कैसे पहुंचता है। अब समझ आया कि नागरिक भी जिम्मेदारी निभाएं, तभी कानून व्यवस्था मजबूत होगी। आमजन को कानून के बारे में जानकारी होना बहुत जरूरी है।

कुरुक्षेत्र। प्रदर्शनी में पहुंचे विद्यार्थियों को नए कानूनों के तहत पुलिस कार्यवाही के बारे म

कुरुक्षेत्र। प्रदर्शनी में पहुंचे विद्यार्थियों को नए कानूनों के तहत पुलिस कार्यवाही के बारे म

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed