फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Student organization demanded investigation of irregularities in HD admission

11 सालों में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में गरीब के घर तक पहुंची सुविधाएं, जीवन हुआ सरल : मुख्यमंत्री

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jul 2025 02:59 AM IST
विज्ञापन
Student organization demanded investigation of irregularities in HD admission
कुरुक्षेत्र। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने 11 सालों में गरीब के घर तक सुविधाएं पहुंचाने का काम किया है। इस सरकार ने आम जन मानस को जहन में रखकर जनकल्याणकारी योजनाएं तैयार की और उनको अमलीजामा पहनाने का काम किया। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में अपनी पहचान बनाएंगा।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ये विचार शुक्रवार देर सायं पत्रकारों से चर्चा में व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में 11 सालों में एक नए, मजबूत और सशक्त भारत का उदय हुआ है और अब प्रधानमंत्री के संकल्प को पूरा करने के लिए सभी मिलकर वर्ष 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र के रूप में स्थापित करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 11 सालों में आमजन मानस का जीवन सरल और सुगम बना, भारतमाला के तहत देश को जोड़ने का काम किया गया। इतना ही नहीं भारत प्रधानमंत्री के नेतृत्व में दुनिया की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में स्थापित हुआ है और अब आने वाले समय में भारत जल्द ही तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में अपनी पहचान बनाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2014 से पहले भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया में 11वें नंबर पर थी । एक प्रश्न का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि एक निजी चिकित्सक की हत्या के मामले में दोषी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा और उसे किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed