{"_id":"66f6c3cbbd73f88ad30aa586","slug":"strictness-85-thousand-rupees-recovered-from-the-car-late-at-night-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1006-124646-2024-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"सख्ती : देर रात गाड़ी से 85 हजार रुपये बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सख्ती : देर रात गाड़ी से 85 हजार रुपये बरामद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिला पुलिस ने लगातार दूसरे दिन एक गाड़ी से 85 हजार रुपये बरामद किए। चालक पकड़ी गई राशि का कोई प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर पाया। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने राशि को जब्त कर लिया। दो दिन में पुलिस पांच गाड़ियों से कुल आठ लाख 58,220 रुपये की राशि पकड़ चुकी है।
गौर हो बुधवार को पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान लाडवा में तीन गाड़ियों से 7.10 लाख रुपये और कुरुक्षेत्र में एक गाड़ी से 63,220 रुपये बरामद किए थे। इस राशि के संबंध में चालक कोई प्रमाण नहीं पेश कर पाए। फिलहाल आयकर विभाग मामले की जांच करेगा।
विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन चौकन्ना है। पुलिस की ओर से अंतरराज्यीय सीमा पंजाब समेत पूरे जिले में अलग-अलग जगह पर नाकाबंदी कर रखी है। इन नाकों पर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगा रखी है। नाके से हाेकर गुजरने वाले सभी वाहनों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
इसी के तहत बुधवार-वीरवार रात करीब दो बजे नए बस अड्डे के पास लगे नाके पर पुलिस को मोहन नगर चौक से यूपी नंबर की एक गाड़ी आती दिखाई दी। टीम ने गाड़ी को रुकवाकर चालक से पूछताछ की। तलाशी लेने पर गाड़ी से 85 हजार रुपये बरामद हुए। पूछताछ में चालक राशि के बारे में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। पुलिस ने राशि को जब्त कर लिया।
प्रमाण नहीं देने पर होगी कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला चुनावी दौर में किसी से 50 हजार से अधिक की राशि बरामद होने पर उस राशि को जब्त किया जाएगा। प्रमाण नहीं देने पर मामला आयकर विभाग में चलेगा और संबंधित पर 125 फीसदी पेनल्टी लगाई जा सकती है। अगर किसी से बगैर प्रमाण के तीन लाख रुपये बरामद होते हैं तो उस राशि को सरकारी खाते में जमा कराया जाएगा। साथ ही संबंधित को ढाई लाख रुपये का टैक्स भी भरना होगा।